बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित बनेंगी सीरियल किलर, जानें क्या है सीरीज 'मिसेस देशपांडे' की कहानी

माधुरी दीक्षित अपनी सेकंड इनिंग में बड़े पर्दे के बजाए छोटे पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ज्यादा सक्रिय नजर आ रही हैं। 2022 में उनकी वेब सीरीज 'द फेम गेम' आई थी और इसी से उन्होंने ओटीटी पर डेब्यू किया था। अब वह 'नागेश कुकुनूर' की वेब सीरीज 'मिसेस देशपांडे' में नजर आएंगी और इसमें वह सीरियल किलर की भूमिका निभाने वाली है। आइए जानते हैं वेब सीरीज की कहानी क्या होगी।

अनिल सिंह

मुंबई: माधुरी दीक्षित 2020 के बाद से एक बार फिर एंटरटेनमेंट की दुनिया में सक्रिय नजर आई। कुछ समय पहले तक वह टीवी के डांसिंग रियालिटी शो में बतौर जज दिखाई दीं। लेकिन अब उन्होंने ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू कर लिया है। वह 2022 में वेब सीरीज 'द फेम गेम' में नजर आई थी और अब खबर यह है कि वह नागेश कुकुनूर की वेब सीरीज 'मिसेस देशपांडे' में नजर आएंगी, जिसमें वह सीरियल किलर की भूमिका निभाने वाली हैं।

माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज 'द फेम गेम' की अगर बात करें तो उसमें माधुरी दीक्षित ने बेहतरीन अभिनय किया था। उन्होंने खुद को ही किडनैप करने की साजिश रची थी। लेकिन 'मिसेज देशपांडे' में उनकी भूमिका और भी ज्यादा खतरनाक होने वाली है। वह इस वेब सीरीज में सीरियल किलर की भूमिका में नजर आएंगी। 'मिड डे' की रिपोर्ट के मुताबिक 'मिसेज देशपांडे' को लेकर नागेश की बातचीत माधुरी दीक्षित के साथ चल रही है।

वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' की कहानी एक फ्रेंच वेब सीरीज पर आधारित होने वाली है। इस वेब सीरीज में पुलिस सीरियल किलर को पकड़ने और उसकी साजिश को नाकाम करने पर काम कर रही है, लेकिन पुलिस को इसमें बेहद मुश्किल का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए पुलिस एक दूसरे सीरियल किलर को अपनी मदद के लिए अपने साथ जोड़ लेती है। अब देखना यह होगा कि माधुरी दीक्षित सीरियल किलर (हत्या करने वाले) की भूमिका में हैं या फिर वह पुलिस को मदद करने वाली सीरियल किलर बनी हैं। दोनों ही सूरत में माधुरी दीक्षित का रोल सीरियल किलर का ही होने वाला है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप