देवरा और स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
बॉलीवुड

जूनियर एनटीआर की देवरा की कमाई में आई तेजी, स्त्री 2 ने 52वें दिन ली बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांस

देवरा ने रिलीज के 9वें दिन यानी शनिवार को 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 230.32 करोड़ रुपये हो गया है। स्त्री 2 ने 52वें दिन 85 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 593.30 करोड़ रुपये हो गया है।

सोनाली झा

मुंबई: जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पर्दे पर है। फिल्म ने 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं। फिल्म की शुरुआत काफी धमाकेदार हुई थी। बीच में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई थी, लेकिन देवरा के रिलीज के 9वें दिन तेजी देखने मिल रही है। श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर 52 दिन पुरे कर लिए हैं। आइए जानते हैं, देवरा और स्त्री 2 ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई की है।

देवरा की कमाई

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा को कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनाया गया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में दिखाई दिए हैं। फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा फिल्म जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रूप में छा गए हैं। देवरा ने रिलीज के 9वें दिन यानी शनिवार को 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 230.32 करोड़ रुपये हो गया है।

देवरा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार है। देवरा ने 400 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया है। ये एक तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे कोरतला शिव ने डायरेक्ट किया है। देवरा तेलुगु के अलावा हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषाओं ने भी रिलीज किया गया है। देवरा से जाह्नवी कपूर ने साउथ डेब्यू किया है। इसके बाद एक्ट्रेस राम चरण के साथ पाइपलाइन में दिखाई देगी। इस समय जाह्नवी, वरुण धवन के साथ फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग कर रही है।

स्त्री 2 का कलेक्शन

श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। स्त्री 2 करीब 60 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म है। स्त्री 2 ने कई बड़े-बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। हालांकि अब स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांस ले रही है। स्त्री 2 ने 52वें दिन 85 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 593.30 करोड़ रुपये हो गया है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन