जिगरा का धमाकेदार ट्रेलर आउट 
बॉलीवुड

जिगरा का धमाकेदार ट्रेलर आउट, भाई वेदांग रैना की जान बचाने के लिए हर हद पार करेगी आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसी बीच जिगरा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे देखने के बाद आलिया के काम की तारीफ हो रही है। जिगरा की कहानी भाई-बहन के प्यार पर आधारित है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसी बीच जिगरा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे देखने के बाद आलिया के काम की तारीफ हो रही है। जिगरा की कहानी भाई-बहन के प्यार पर आधारित है। फिल्म में आलिया बड़ी बहन का किरदार निभा रही है। वह अपने छोटे भाई वेदांग रैना को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं।

जिगरा फिल्म दो भाई-बहन अंकुर यानी वेदांग रैना और सत्या यानी आलिया भट्ट पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अंकुर ड्रग्स केस में फंस जाता है। अंकुर बहन सत्या से दूर विदेश में है। सत्या के पास अपने भाई को बचाने के लिए ज्यादा समय नहीं। सत्या के पास बस 3 महीने हैं। सत्या और अंकुर दोनों अनाथ हैं, ऐसे में अपने रिश्तेदारों से उन्हें कोई उम्मीद नहीं हैं।

ट्रेलर में आगे सत्या कहती हैं कि अंकुर तूने कुछ किया? तेरे फोन से कभी कोई कॉल हुआ? तूने कुछ किया? ब्लड सैंपल लिए तो सब कुछ क्लीन आएगा न? तू चिंता मत कर। सब ठीक होगा। तू डर मत कुछ नहीं होगा। ट्रेलर में आलिया एक बेखौफ बहन बनकर दिखाई दे रही हैं। भाई के लिए एक्ट्रेस का प्यार ऐसा है कि कोई भी सीना तोड़ने को तैयार है। अपने भाई से मुलाकात के लिए एक्ट्रेस नस तक काटने को तैयार हैं।

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित और वायकॉम18 स्टूडियोज और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, 'जिगरा' को देबाशीष इरेंगबाम और वासन बाला ने मिलकर लिखा है। यह फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया का एक्शन देखने मिलेगा। इसके अलावा आलिया अल्फ़ा में दिखाई देगी। अल्फ़ा में वह एक्शन अवतार में दिखाई देगी। आलिया के अलावा शरवरी भी फिल्म में दिखाई देगी।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर