फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम  
बॉलीवुड

गुरु रंधावा को पटोला गाना ने बनाया स्टार, जानें एक गाने के लिए कितना करते हैं चार्ज

गुरु रंधावा का जन्म 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था। गुरु रंधावा का आज 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। गुरु रंधावा ने दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई की है। रैपर बोरेमिया ने उन्हें गुरु नाम दिया। सिंगर का असली नाम गुरु रंधावा नहीं, गुरशरणजोत सिंह रंधावा है।

सोनाली झा

मुंबई: पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का जन्म 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था। गुरु रंधावा का आज 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। गुरु रंधावा ने दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई की है। रैपर बोरेमिया ने उन्हें गुरु नाम दिया। सिंगर का असली नाम गुरु रंधावा नहीं, गुरशरणजोत सिंह रंधावा है। सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी।

गुरु रंधावा ने अपना पहला गाना सेम गर्ल बनाया था। हालांकि यह गाना फ्लॉप हो गया। इसके बाद सिंगर ने अपना दूसरा गाना चढ़ गई लॉन्च किया। साल 2013 में सिंगर ने अपना खुद का एल्बम लॉन्च करने का फैसला किया। हालांकि यह भी गाना बुरी तरह फ्लॉप हो गया। दो साल तक स्ट्रगल करने के बाद दिग्गज रैपर बोरेमिया ने गुरु रंधावा के साथ मिलकर पटोला गाना गाया था।

इस गाने से गुरु रंधावा बने स्टार

पटोला गाने ने रातों-रात गुरु रंधावा की लाइफ बदल दी। इसके बाद गुरु रंधावा के गाने पटोला को बेस्ट पंजाबी गाने का आवॉर्ड भी मिला। साल 2015 में आया ये गाना आज भी लाखों लोगों की पसंद है। महज कुछ ही सालों में बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान बना ली है। सिंगर ने पटोला, लाहौर, सूट, हाई रेटेड गबरू, बन जा तुन मेरी रानी, जैसे कई हिट गानों में काम किया है।

गुरु रंधावा हेट लव स्टोरी

गुरु रंधावा का गाना बन जा तू मेरी रानी के पूछे उनका पास्ट छुपा हुआ है। उन्होंने इस गाने को एक लड़की के लिए लिखा था। दरअसल, सिंगर को एक लड़की ने ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था कि तेरे पास है क्या। बाद में जब सिंगर के गाने हिट हो गए और उनका नाम बन गया तो उस लड़की ने गुरु से आई लव यु भी कहा। इसके बाद सिंगर ने उस लड़की को रिजेक्ट कर दिया।

गुरु रंधावा एक गाने के लिए इतना करते हैं चार्ज

गुरु रंधावा एल्बम, फिल्मों, सिनिंग और लाइव कॉन्सर्ट से मोटी कमाई करते हैं। इतना ही नहीं गुरु एक लाइव शो के लिए एक दिन का महज 10 लाख रूपये चार्ज करते हैं। गुरु रंधावा ने अपने म्यूजिक वीडियो के जरिए भी करोड़ों कमाते हैं। गुरु का आखिरी गाना मून राइज है। इस गाने में सिंगर के साथ शहनाज गिल नजर आई थीं। बता दें कि 'मैन ऑफ द मून' का 'मून राइज' गाना 10 जनवरी 2023 को रिलीज होगा।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह