(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
बॉलीवुड

शाहरुख खान के जवान के पूरे हुए एक साल, दीपिका पादुकोण का कैमियो बना फिल्म की जान

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान के रिलीज को 7 अगस्त यानी आज एक साल हो गया है। ‘जवान’ ने अपनी जबरदस्त कहानी, हाई ऑक्टेन एक्शन, शानदार परफॉर्मेंस और खास पलों से सभी को अपना दीवाना बना लिया था।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान के रिलीज को 7 अगस्त यानी आज एक साल हो गया है। ‘जवान’ ने अपनी जबरदस्त कहानी, हाई ऑक्टेन एक्शन, शानदार परफॉर्मेंस और खास पलों से सभी को अपना दीवाना बना लिया था। इस सुपरहिट फिल्म का दिल दीपिका पादुकोण की ऐश्वर्या राठौर की भूमिका थी। उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी, और उन्हें 'जवान की जान' के रूप में जाना जाने लगा।

शाहरुख खान की जवान दीपिका के करियर का एक बड़ा माइलस्टोन साबित हुई, जिसमें उन्होंने पहली बार मां का रोल निभाया था। संयोग यह है कि अब हम दीपिका के रियल लाइफ में भी वही खुशी देख रहे हैं, क्योंकि वह मदरहुड के एहसास को एंजॉय कर रही हैं। आम तौर पर कैमियो या स्पेशल अपीयरेंस का स्क्रीन टाइम सीमित होता है, लेकिन फिर भी यह फिल्म में अहम भूमिका निभाता है।

'जवान' में दीपिका पादुकोण की भूमिका महज एक छोटी सी भूमिका से कहीं ज्यादा बढ़कर थी। उनका किरदार फिल्म का सेंट्रल और अहम हिस्सा बन गया, भले ही इसे एक एक्सटेंडेड कैमियो माना गया हो। दीपिका ने बड़ी खूबसूरती से मां का रोल अदा किया, हर सीन में गहराई और असली पैन लाया। उनकी परफॉर्मेंस और एक्सटेंडेड कैमियो इतना दमदार था कि ये फिल्म की कहानी और सफलता के लिए बहुत जरूरी बन गया।

दीपिका पादुकोण ने जवान में सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। कहा जाए तो पहले सीन से लेकर आखिरी सीन तक उन्होंने ऑडियंस को इंगेज्ड और एक्साइड रखा। उनके रोल में मौजूद भावनात्मक गहराई ने उनकी परफॉर्मेंस को यादगार बना दिया और इस तरह से उन्हें जवान की जान का नाम मिल गया। दीपिका का गाना अरारारी रारो भी दर्शकों को इमोशनल करने वाला था, क्योंकि इस गाने ने मदरहोड को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया है।

जवान के अरारारी रारो गाने की भावनात्मक गहराई है, जिसे देख लगता है जैसे दर्शक एक साथ दीपिका पादुकोण के लिए असल जिंदगी में मदरहूड की दुआ कर रही हैं। 1 साल बाद भी जहां हम जवान की सफलता और ऐश्वर्या राठौर के यादगार रोल का जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हम दीपिका पादुकोण की लाइफ में शुरू हुए नए और खास चैप्टर को भी सेलिब्रेट कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान