बॉलीवुड

बेटी पाने की रणवीर सिंह की दुआ हुई कबूल, दीपिका पादुकोण ने बेटी को दिया जन्म

बेटी पाने की रणवीर सिंह की दुआ कबूल हो गई है, दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है। एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। इस मौके पर परिवार खुशी से झूम रहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: बेसब्री से अपने घर में नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का इंतजार अब खत्म हो गया है। दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है। एचएन रिलायंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल में दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। इसके साथ ही परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। रणवीर सिंह की दुआ कबूल हुई है क्योंकि वह बेटी की ही इच्छा मन में पाले हुए थे।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर किलकारी गूंज उठी है। दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है। रणवीर सिंह अब पापा बन गए हैं। दरअसल रणवीर सिंह बेटी की इच्छा मन में पाले हुए थे ऐसे में भगवान ने उनकी दुआ कबूल कर ली है यह कहा जा सकता है।

शुक्रवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के दादर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए नजर आए थे। वहीं शनिवार को दीपिका पादुकोण को लेकर रणवीर सिंह मुंबई के एचएन रिलायंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल पहुंचे और उसके बाद यह कयास लगाया जाने लगा कि उनके घर किलकारी कभी भी गूंज सकती है फाइनली दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है और उनके घर ऋषि पंचमी के दिन लक्ष्मी पधार गई है।

सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते समय दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फैमिली भी नजर आई थी। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि नन्हे मेहमान के आगमन पर घर के परिवार के सभी सदस्य मौजूद हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा