-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Jigra Official Trailer Out Alia Bhatt Film Release Date 11 Oct Fans React On Teaser
जिगरा ट्रेलर रिव्यू: नेपोटिज्म की दुहाई पर करारा तमाचा है आलिया भट्ट की फिल्म, टीजर देख रो पड़े फैंस
- Written By: अनिल सिंह
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म जिगरा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। ट्रेलर जज्बातों से भरा हुआ है। लोग इसे देखकर भावुक हो उठे हैं। इस फिल्म को आलिया भट्ट की बेहतरीन फिल्म कहा जा रहा है। साथ ही लोग यह भी कह रहे हैं कि यह नेपोटिज्म की दुहाई रोने वालों पर करारा तमाचा साबित होगी।

मुंबई: आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म जिगरा के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है और इस फिल्म को नेपोटिज्म का रोना रोने वालों पर करारा तमाचा बताया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शक भावुक हो गए हैं।
फिल्म का ट्रेलर धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब पर जारी किया गया है। जिगरा फिल्म का यह ट्रेलर 2 मिनट 49 सेकंड का है। जिसकी शुरुआत में आलिया भट्ट फिल्म में अपने किरदार के संघर्ष के बारे में बात कर रही हैं। वह बताती है की मां को भगवान ले गया, पिता ने खुद की जान ले ली और दूर के रिश्तेदार ने घर देने के नाम पर भारी किराया वसूल किया। उसके बाद बैकग्राउंड में देवानंद की फिल्म ‘हरे राम हरे कृष्णा’ का गाना बजता है, फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है। ट्रेलर के दृश्यों के साथ यह गाना दर्शकों को जज्बातों से भर देता है।
ये भी पढ़ें- हॉस्पिटल से आई दीपिका पादुकोण की अपडेट, नन्हे मेहमान…
ट्रेलर का सेकंड हाफ दिलचस्प है जिसमें आलिया भट्ट फिल्म में उनके भाई बने वेदांग रैना को बचाने के लिए संघर्ष करती हैं और इस दौरान आलिया भट्ट एक्शन सीन में नजर आती हैं। ट्रेलर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है और अब दर्शक बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 11 अक्टूबर को फिल्म रिलीज होगी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म आलिया भट्ट के करियर की एक और बेहतरीन फिल्म साबित होगी।
फिल्म के ट्रेलर पर दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया है। कमेंट में आप देख सकते हैं कि खासतौर पर आलिया भट्ट की तारीफ की जा रही है। एक यूजर ने लिखा है कि आलिया भट्ट ने नेपोटिज्म की दुहाई रोने वालों के मुंह पर करारा तमाचा मारा है। ढेर सारे यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि बॉलीवुड में जिस तरह से नेपोटिज्म की बात की जाती है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दो ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने नेपोटिज्म की धारणा को तोड़कर अपनी एक्टिंग के बल पर एक अलग पहचान बनाई है। रणबीर कपूर की अगर बात करें तो वह रामायण फिल्म को लेकर चर्चा में है, जबकि आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म अल्फा वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
एक्ट्रेस से जर्नलिस्ट बनीं आलिया भट्ट, ‘अल्फा’ रिलीज से पहले लिया ये अवतार, भारत के तेज रनर का लिया इंटरव्यू
‘लव एंड वॉर’ के सेट पर टेक्नीशियन की मौत, FWICE ने संजय लीला भंसाली से मांगा 50 लाख का मुआवजा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
Jigra official trailer out alia bhatt film release date 11 oct fans react on teaser
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














