जिगरा और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का कलेक्शन 
बॉलीवुड

आलिया भट्ट की जिगरा से आगे विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, जानें 5वें दिन का कलेक्शन

जिगरा ने पांचवें दिन एक करोड़ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 19 करोड़ 85 लाख रुपये हो गया हैं। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर दो करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 23.35 करोड़ रुपये हो गया हैं।

सोनाली झा

मुंबई: आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा और राजकुमार राव की विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आलिया भट्ट की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। वहीं राजकुमार राव की विक्की विद्या का वो वाला वीडियो जिगरा से आगे निकल गई हैं। आइए जानते हैं कि जिगरा और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने सोमवार को कितने की कमाई की है।

जिगरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जिगरा की कहानी भाई- बहन यानी आलिया भट्ट और वेदांग रैना पर आधारित है। फिल्म में आलिया, सत्या और वेदांग, अंकुर की भूमिका निभा रहे हैं। सत्या और अंकुर की मां की मौत बचपन में ही हो जाती है। तो वहीं पिता इन्हीं के सामने आत्महत्या कर लेता है। फिल्म में अंकुर की जान खतरे में आ जाती है। अपने भाई की जान बचाने के लिए बहन सत्या जान की बाजी लगा देती है। सत्या उसे बचाने में कामयाब होती है या नहीं यह जानने के लिए आपको फिल्म देखना होगा। जिगरा ने रिलीज के पांचवें दिन एक करोड़ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 19 करोड़ 85 लाख रुपये हो गया हैं।

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की कमाई

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी, मल्लिका शेरावत और विजय राज अहम भूमिका में हैं। राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की सुहागरात की सीडी कहीं गुम हो जाती है। यहीं से सारा सियाप्पा शुरू होता है, जिसके बाद कहानी में कई मोड़ आते हैं। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो कॉमेडी फिल्म है। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने रिलीज के पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर दो करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 23.35 करोड़ रुपये हो गया हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा