आदिल हुसैन (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)  
बॉलीवुड

आदिल हुसैन ने 18 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर, पहली ही फिल्म में एक्टर को मिल गई थी हमसफर

आदिल हुसैन का जन्म 5 अक्टूबर 1963 में असम में हुआ था। आदिल हुसैन 5 अक्टूबर यानी आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। आदिल हुसैन ने फिलॉस्पी में बेचलर्स की डिग्री हासिल की। शुरुआती दिनों में वे कॉलेज में प्ले किया करते थे।

सोनाली झा

मुंबई: आदिल हुसैन का जन्म 5 अक्टूबर 1963 में असम में हुआ था। आदिल हुसैन 5 अक्टूबर यानी आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। आदिल हुसैन ने फिलॉसफी में बैचलर की डिग्री हासिल की। शुरुआती दिनों में वे कॉलेज में प्ले किया करते थे। कभी कभी स्टैंड अप कॉमेडी भी किया करते थे। इतना ही नहीं आदिल हुसैन को बॉलीवुड के सेलेब्स की मिमिक्री करना भी काफी अच्छा लगता था।

आदिल हुसैन ने अपने इन गुना को देखते ही फिल्मों में काम करने का मन बना लिया था। आदिल ने 18 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था। वह पढ़ाई करने के लिए गुवाहाटी के बी बोरूआ कॉलेज चले गए थे। कॉलेज में उन्होंने फिलॉस्पी कोर्स में एडमिशन लिया था। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कई बार एक्टिंग को कंटिन्यू किया। एक्टर को एक्टिंग, स्टैंड अप कॉमेडी और मिमिक्री करना पसंद था।

आदिल कॉलेज के बाद लंदन चले गए थे। यहां उन्होंने आगे की पढ़ाई की। साल 1994 में आदिल देश लौट कर आ गए। इसके बाद आदिल ने असम में एक थिएटर को ज्वाइन किया। यहां आदिल ने करीब 3 साल तक काम किया। इसके बाद वह असल में दिल्ली चले गए। आदिल दिल्ली में अपने करियर की नई राई तलाश में लग गए।

आदिल हुसैन ने बतौर एक्टर साल 1999 में Othello: A Play In Black And White में काम किया था। ये फिल्म Edinburgh Fringe फिल्म फेस्टिवल में भी पहुंची थी। यहीं आदिल हुसैन की मुलाकात उनकी लाइफ की हमसफ़र क्रिस्टन जैन से हुई थी। क्रिस्टन जैन ने इस फिल्म में डेस्डेमोना का किरदार निभाया था। दोनों को एक-दूसरे की कंपनी इतनी अच्छी लगी कि दोनों ने एक दूसरे पर अपना दिल दे बैठे। साल 2007 में आदिल हुसैन और क्रिस्टन जैन ने शादी कर ली।

आदिल हुसैन ने इंग्लिश विंग्लिश, परीक्षा, पाचर्ड, लाइफ ऑफ़ पाई, से लेकर 'एजेंट विनोद' जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं आदिल हुसैन को आखिरी बार जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ में देखा गया था। आदिल हुसैन ने न सिर्फ हिंदी में बल्कि असमी, इंग्लिश, बंगाली, तमिल से लेकर मलयालम फिल्म में भी काम किया। इतना ही नहीं आदिल हुसैन को दो बार नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे