बॉलीवुड

संस्कार उम्र से बड़े हैं..., शाहरुख के बेटे अबराम के रिएक्शन पर ऐसा क्यों बोल रहे हैं यूजर्स

शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अबराम का वीडियो देखकर बोल रहे हैं, संस्कार उम्र से बड़े हैं इनके....

अनिल सिंह

मुंबई: शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम का रिएक्शन देखकर सोशल मीडिया पर दर्शकों को अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम का डायलॉग याद आ गया है। शाहरुख खान के बेटे अबराम ने पैपराजी को ऐसा रिएक्शन दिया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होता रहता है। लेकिन हाल ही में उनके अंदाज ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिल जीत लिया है। अबराम से जब कहा गया कि शाहरुख सर को सलाम बोलना तो उन्होंने जो रिएक्शन दिया लोग उसके मुरीद हो गए हैं।

हाल ही में अबराम खान जब पैपराजी के सामने आए तो वह बेहद खुश नजर आ रहे थे। पैपराजी ने जब अबराम को बाय बोल तो उन्होंने भी बड़े क्यूट अंदाज में रिएक्ट किया और वह बाय बोलते हुए नजर आए। मामला यहीं नहीं रुक उसमें से एक पैपराजी ने कहा कि शाहरुख सर को सलाम बोलना, तो अबराम मुस्कुराते हुए और सिर हिलाते हुए हां बोलते नजर आए। उनका यही अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, संस्कार उम्र से बड़े हैं इनके, वही एक अन्य यूज़र ने लिखा है बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह।

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट