बिग बॉस 18 में छिड़ी जंग, रजत दलाल और शहजादा धामी के बीच हुई तकरार (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

बिग बॉस 18 में छिड़ी जंग, रजत दलाल और शहजादा धामी के बीच हुई तकरार, फैंस बोले 'ये तो होना ही था...'

हाल ही में सामने आई बिग बॉस 18 की नई क्लिप में रजत दलाल गुस्से में नजर आ रहे हैं, वहीं शहजादा धामी भी गुस्से में लाल है। दोनों के बीच एक भयंकर तकरार होती नजर आ रही है।

निक्की राय

मुंबई: टीवी का टॉप रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों राज कर रहा है। रोज इस शो में एक नया ड्रामा देखने को मिलता है। कन्टेस्टन्ट के बीच होने वाली लड़ाई सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर बिग-बॉस के घर में लड़ाई का माहौल है। 2 कन्टेस्टन्ट के बीच जंग छिड़ चुकी है। एपिसोड का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें रजत दलाल और शहजादा धामी आपस में बुरी तरह से भिड़ते नजर आ रहे हैं। इनकी लड़ाई देखकर घर वाले भी घबराए नजर आ रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस मौज काट रहे हैं।

गुस्से से फूट पड़े रजत दलाल

बिग बॉस 18 का नया क्लिप सामने आ चुका है। क्लिप में रजत दलाल गुस्से से बौखलाए नजर आ रहे हैं। वहीं शहजादा धामी भी गुस्से से लाल नजर आ रहे हैं। वीडियो में रजत कहते हैं, 'ना तूं अंदर भिड़ सकता है ना तूं बाहर भिड़ सकता है। बाहर तेरी औकात नहीं है और अंदर आकर देख ले।' रजत की ये बात सुनकर शहजादा धामी भी गुस्से से लाल हो जाते हैं और रजत से लड़ने लगते हैं। इस पर शहजादा कहते हैं, 'बहुत बड़ा गुंडा है क्या तूं? तूं मुझे जानता है कौन हूं मैं? अब तूं सॉरी मांगेगा।' इस पर रजत और भी बुरी भाषा का इस्तेमाल करते हैं और माफी ना मांगने की बात करते हैं।

घरवालों के छूटे पसीने

इन दोनों गुस्सैल कन्टेस्टन्ट के बीच की लड़ाई को देखकर बाकी के घरवाले बीच बचाव करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान सभी के पसीने छूट जाते हैं। सभी को डर था, कहीं दोनों मारपीट पर ना उतर आएं। अब ये देखने वाली बात है कि इन दोनों की लड़ाई क्या मोड़ लेने वाली है और इस पर बिग-बॉस क्या फैसला लेने वाले हैं? यह भी देखें-जैकलीन के बॉयफ्रेंड महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने भेजा करण जौहर को ऑफर, बोला ‘धर्मा प्रोडक्‍शंस खरीदना चाहता हूं..’

फैंस की बढ़ी बेताबी

बिग-बॉस के घर में होने वाली लड़ाईयों पर फैंस जमकर चुटकियां लेते हैं। इस बार भी फैंस की बेताबी बढ़ चुकी है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'रजत का किसी के पिता पर जाना गलत है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'शहजादा शांत हैं और रजत और अविनाश की तरह बेवजह नहीं लड़ता।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रजत को बाहर निकालो।'

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात