जैकलीन के बॉयफ्रेंड महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने भेजा करण जौहर को ऑफर, बोला 'धर्मा प्रोडक्‍शंस खरीदना चाहता हूं..'

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्‍शंस में अदार पूनावाला 50 फीसदी ह‍िस्‍सेदारी खरीद रहे हैं। इस बीच जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने करण को चिट्ठी लिखी है। कहा है कि वह धर्मा में 50 से 70% शेयर खरीदना चाहता था।
Jacqueline boyfriend thug Sukesh Chandrashekhar sent an offer to Karan Johar said I want to buy Dharma Productions shares
जैकलीन के बॉयफ्रेंड महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने भेजा करण जौहर को ऑफर (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

मुंबई: 200 करोड़ रुपये का जबरन वसूली रैकेट चलाने के आरोपी ठग सुकेश चंद्रशेखर ने कथित तौर पर फिल्म निर्माता करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस को एक ऐसा ऑफर पेश किया है, जिससे बॉलीवुड में खलबली मची हुई है। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, महाठग जैकलीन के बॉयफ्रेंड सुकेश ने करण जौहर को चिट्ठी लिखकर धर्मा प्रोडक्शन में 50-70 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का ऑफर दिया है। चंद्रशेखर ने कथित तौर पर दिल्ली की तिहाड़ जेल से एक 'लेटर ऑफ इंटेंट' भेजा, जहां पर वो फिलहाल अपनी सजा काट रहा है। उसने ये चिट्ठी अनंतम लीगल नाम की एक कानूनी फर्म के जरिए भेजी है।

सुकेश की पीआर टीम ने भेजी चिट्ठी

सुकेश की पीआर टीम ने एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें कहा गया है, "सुकेश आपकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी का एक बड़ा हिस्सा हासिल करना चाहता है। चिट्ठी में ये भी लिखा गया कि अगर शर्तें स्वीकार कर ली जाती हैं, तो 48 घंटों के भीतर उन्हें उनके पैसे भी मिल जाएंगे। कथित पत्र के अनुसार, सुकेश के वित्तीय सलाहकार ने ठग को बताया था कि धर्मा प्रोडक्शंस निवेश चाहता है और सुकेश की कंपनी एलएस होल्डिंग्स कंपनी की मदद करना चाहती है।

sukesh-letter

सुकेश ने रखी ये शर्तें

तिहाड़ जेल से आई सुकेश की यह चिट्ठी तब सामने आई है, जब दार पूनावाला की सेरेन प्रोडक्‍शंस के साथ धर्मा प्रोडक्‍शंस की डील पक्की हो गई। इसके तहत 1000 करोड़ रुपये में धर्मा की करीब 50% के शेयर खरीद रहे हैं। बताया जा रहा है कि डील के बाद भी करण जौहर ही कपंनी के एग्‍जीक्‍यूटिव चेयरमैन और अपूर्व मेहता CEO रहेंगे। वहीं, सुकेश ने करण की कंपनी के 50-70 फीसदी शेयर्स खरीदने का ऑफर दिया था। यह भी देखें-प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने दिखाई बेटी की पहली झलक, राजकुमारी से लाड करते दिखे एक्टर

6300 करोड़ का सालाना कारोबार करता है सुकेश

सुकेश ने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा, अंतरराष्ट्रीय मामले, हॉस्‍पिटैलिटी और लाइजनिंग में उसकी कंपनी का सालाना बिजनेस 6300 करोड़ रुपए के करीब है। साथ ही उसकी एलएस होल्डिंग्स के पास फिल्म प्रोडक्‍शन और फाइनेंस कंपनियां भी हैं। उसने आगे कहा कि मेरी 'एलएस फिल्म कॉर्प नाम की कंपनी अब तक 70 से ज्यादा फिल्मों की फंडिंग कर चुकी है।'

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com