'राधाभाई' गाने में मन्नारा के डांस ने मचा दी खलबली (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

'राधाभाई' गाने में मन्नारा के डांस ने मचा दी खलबली, जमकर हुई ट्रोल, लोग बोल 'कितने डरावने एक्सप्रेशन हैं....'

Mannara Chopra Viral Dance Video: प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा अपने एक वीडियो में धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। फिल्म Tiragabadara Saami में 'राधाभाई' सॉन्ग पर लाल साड़ी में मन्नारा ने बिजली की तरह डांस करके पूरे इंटरनेट को हिला दिया है। उनके इस डांस पर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।

निक्की राय

Mannara Chopra Viral Dance Video: प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। फिल्म Tiragabadara Saami में 'राधाभाई' सॉन्ग पर लाल साड़ी में मन्नारा ने बिजली की तरह डांस करके पूरे इंटरनेट को हिला दिया है। उनके इस डांस पर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। उनके डांस को लेकर इंटरनेट यूजर्स उनके वीडियो पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

एक्सप्रेशन का उड़ा मजाक

'तिरागबादरा सामी' की इस डांस वीडिया का एक क्लीप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने के लिरिक्स भोले शावली ने तैयार किए हैं। वहीं इसे गाया श्रवण भार्गवी ने है। इस गाने में मन्नारा के मूव्स हर कोई अपनी नजरें फेरने के लिए मजबूर हो सकता है। इस वीडियो में मन्नारा ने लाल साड़ी पहनी है, जो बहुत ही रिवीलिंग है। उनके एक्सप्रेशन्स भी काफी अजीब हैं, जिसको लेकर उन्हें काफी हेट मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कितने भयानक और डरावने एक्सप्रेशन हैं इसके।'

यूजर्स ने उड़ाई मन्नारा की खिल्ली

यूजर्स एक्ट्रेस के वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये हॉट कम बॉडीबिल्डर जैसी ज्यादा लग रही है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मन्नारा क्या मजबूरी रही होगी तुम्हारी।' एक यूजर ने तो ये तक कह दिया, 'विलेन से ज्यादा खतरनाक तो ये लग रही है।' एक यूजर ने लिखा-पहले आयशा और अब ये भी। यह भी देखें-TMKOC एक्टर पलक सिधवानी ने लीगल नोटिस मिलने पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, टीम बोलीं ‘ सब झूठ और मनगढ़ंत…’

साउथ फिल्मों में काम कर रही हैं मन्नारा

मन्नारा को इन दोनों साउथ फिल्मों में ज्यादा काम मिल रहा है। अक्सर एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा साउथ फिल्मों में नजर आती हैं। मन्नारा की पहली फिल्म जिद थी, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने साल 2021 में 'हाले दिल ऑन ब्रोकन नोट्स' में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने सभी फिल्में लगभग तेलुगू, तमिल या कन्नड़ में ही हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में कम ही काम किया है। इससे पहले उन्हें 'बिग बॉस 17' में देखा गया था, जहां उन्हें काफी पहचान मिली।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा