बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस प्रियंका मोहन, भारी भीड़ के चलते टूटकर गिरा स्टेज (फोटो सोर्स-एक्स) 
मूवीज़

बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस प्रियंका मोहन, भारी भीड़ के चलते टूटकर गिरा स्टेज, वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका मोहन हाल ही तेलंगाना में हुए एक हादसे में बाल-बाल बचीं। भारी भीड़ के कारण स्टेज गिरने से कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं, एक्ट्रेस प्रियंका मोहन को इस दौरान मामूली चोटें आईं।

निक्की राय

तेलंगाना: एक्ट्रेस प्रियंका मोहन हाल ही में तेलंगाना में हुए एक बड़े हादसे में बाल-बाल बचीं। इस हादसे में उन्हें थोड़ी-बहुत चोटें आई हैं। दरअसल गुरुवार, 3 अक्टूबर को तेलंगाना के तिरुर में एक्ट्रेस एक शॉपिंग मॉल की ओपनिंग में पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेसी नेता झांसी रेड्डी भी थीं। बताया जा रहा है इस दौरान अचानक स्टेज गिर पड़ा। इस हादसे में झांसी रेड्डी समेट तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस प्रियंका मोहन को भी हल्की-फुलकी चोटें आई हैं।

फैंस को दी जानकारी

एक्ट्रेस प्रियंका मोहन ने इस घटना के बाद चिंतित फैंस के लिए अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर की। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, 'आज टोरूर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान हुई दुर्घटना के आलोक में, मैं अपने शुभचिंतकों को बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और भाग्यशाली हूं कि मामूली चोटों के साथ बच गई। जिन लोगों को इस घटना में कोई चोट आई है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मेरी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं। मैं उन सभी को प्यार और देखभाल के संदेशों के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं, जो मुझे भेजे गए, धन्यवाद।'

हादसे का वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तिरुर में हुई इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि स्टेज पर काफी लोग खड़े हैं और अचानक से स्टेज टूटकर गिर जाता है। कुछ सेकेंड में स्टेज पर खड़े सभी लोग वहां गिर पड़े। इससे आसपास खड़े लोगों में शोर मच गया। इस हादसे में प्रियंका को मामूली चोटें आई हैं। इसके तुरंत बाद एक्ट्रेस वहां से निकल गई थीं।

प्रियंका मोहन की पर्सनल लाइफ

प्रियंका मोहन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्दी ही जयम रवि स्टारर 'ब्रदर' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी और जयम रवि की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिससे फैंस को ये लगा कि इन दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि वो तस्वीरें 'ब्रदर' फिल्म के शूट की थीं।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां