यवतमाल सड़क हादसा (सौजन्य-नवभारत) 
यवतमाल

यवतमाल में मातम: दो हादसों ने छीनी 4 जिंदगी, साखरा के पास ट्रक-कार की भिड़ंत में 6 माह की मासूम और पिता की मौत

Yavatmal Road Accident: यवतमाल में दो भीषण सड़क हादसों में पिता-पुत्री समेत 4 की मौत। पांढरकवड़ा-घाटंजी और वणी-वरोरा मार्ग पर हुए हादसों में 3 लोग गंभीर रूप से घायल।

प्रिया जैस

Wani-Warora Highway Accident: यवतमाल जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए भीषण सड़क हादसों (Accident) में कुल 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घटनाओं से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पहला हादसा पांढरकवड़ा-घाटंजी मार्ग पर साखरा गांव के पास 14 अप्रैल की रात करीब 8 बजे हुआ।

पांढरकवड़ा से घाटंजी की ओर जा रहे एक ट्रक और साखरा की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस हादसे में साईकिरण गुरगुल्ला (32) और उनकी 6 माह की बेटी हंसिका गुरगुल्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अनुष्का गुरगुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे में दो लोगों की मौत

उन्हें तुरंत यवतमाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह परिवार साखरा में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस आदिलाबाद लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डॉक्टर निखिल पुंडे और समाजसेवक मुज्जू पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए घाटंजी ग्रामीण अस्पताल भेजा गया।

कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

दूसरा हादसा 15 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे वणी-वरोरा राज्य मार्ग पर वर्धा नदी के पाटला पुल के पास हुआ। वणी से वरोरा की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल को पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर 2-3 बार पलटी खाकर खेत में जा गिरी।

इस हादसे में अनिल (निवासी माणकी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप रमेश ठमके (31, निवासी वांजरी, ता. वणी) की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों युवक एमएच 29 बी 0963 नंबर की स्प्लेंडर बाइक से शेंबड की ओर जा रहे थे। कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें टोल प्लाजा की एंबुलेंस से वरोरा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों हादसों की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वणी पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर