मर्डर न्यूज (डिजाइन फोटो) 
यवतमाल

मोबाइल विवाद में हत्या, यवतमाल पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार

Yavatmal Murder Case: यवतमाल में मोबाइल गिरवी और अनैतिक संबंध के विवाद में युवक की हत्या। पुलिस ने 3 आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया।

प्रिया जैस

Mobile Dispute Murder Yavatmal: यवतमाल शहर के पाटीपुरा इलाके में धारदार हथियार से वारकर एक युवक की हत्या के मामले में यवतमाल पुलिस की डीबी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह हत्या मोबाइल और अनैतिक संबंध के विवाद के कारण हुई थी। मृतक का नाम सहजाद अली मुजफ्फर अली (21) निवासी अशोक नगर है।

वहीं गिरफ्तार आरोपियों में इरफान अली उर्फ इरफान लेंडी सय्यद बरकत अली (49) निवासी अशोक नगर, सय्यद अकिल सय्यद आसिफ उर्फ टोबो (22) निवासी तहसील के सामने, इंदिरानगर, घाटंजी और सय्यद अमन सय्यद आरिफ (25) निवासी अशोक नगर शामिल है। जानकारी के अनुसार मृतक ने अपना मोबाइल 6 हजार रुपये में आरोपी अमन के पास गिरवी रखा था।

चाकू से वार कर की हत्या

जब सहजाद ने पैसे लौटाकर मोबाइल वापस मांगना चाहा, तो अमन ने मोबाइल टूटने का बहाना बनाकर देने से इनकार किया और दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके अलावा, सहजाद ने आरोप लगाया कि अमन की पत्नी के साथ उसके अनैतिक संबंध हैं और अमन ने उसे मारने की धमकी दी थी। 16 अक्टूबर को दोपहर में आंबेडकर नगर पाटीपुरा में आरोपियों ने मिलकर सहजाद अली पर हमला किया और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया। यह कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में डीबी टीम के सहायक पुलिस निरीक्षक मिलींद सरकटे, पीएसआई गणेश सपकाल, रावसाहेब शेंडे, प्रदिप नाईकवाडे, किरण पडघन, मिलींद दरेकर, अभिषेक वानखड़े, गौरव ठाकरे, पवन नांदेकर और प्रदिप कुरडकर ने की।

1 को जमानत, 2 को पुलिस रिमांड

शहर पुलिस स्टेशन के थानेदार रामकृष्ण जाधव के निर्देश पर डीबी टीम ने आरोपी सय्यद अमन सय्यद आरिफ को घाटंजी से पकड़ा। इसके बाद उसने अपराध स्वीकार किया। इसके अलावा, इरफान अली उर्फ लेंडी बरकत अली और सय्यद आरिफ सय्यद सलीम को उनके गांव से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जिसमें एक आरोपी को जमानत और दो को 19 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर रखा गया।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस