बंद घर में लगी भीषण आग (फोटो नवभारत)
यवतमाल

यवतमाल जिले के ढाणकी में अग्निशमन वाहन के इंतजार में राख हुआ किसान का घर, गैस सिलेंडर फटने से लगी थी आग

House Burnt In Gas Cylinder Blast: यवतमाल के ढाणकी के पास दत्तनगर में बंद मकान में भीषण आग लगने से किसान का घर और पूरा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

आलोक उमाकृष्ण

Yavatmal House Burnt In Gas Cylinder Blast: यवतमाल जिले के ढाणकी के पास दत्तनगर में गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे एक बंद मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग में किसान भीमराव ब्रह्मटेके का मकान और घर में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन वाहन समय पर उपलब्ध नहीं होने को लेकर स्थानीय नागरिकों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। भीमराव ब्रह्मटेके अपनी पत्नी के साथ मकान पर ताला लगाकर खेत में गए थे।

इसी दौरान बंद घर से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसी दौरान घर में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ। आग की लपटें देखकर दत्तनगर, खरूस और टेंभूरदरा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।

अग्निशमन वाहन पहुंचने से पहले ही जला पूरा घर

घटना की सूचना मिलते ही बिट जमादार रोशन सरनाईक, पुलिसकर्मी राहुल कोकरे और पटवारी प्रकाश कानडे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ढाणकी नगर पंचायत से अग्निशमन वाहन की मांग की, लेकिन वहां से कोई तत्काल मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने उमरखेड़ नगराध्यक्ष से संपर्क कर अग्निशमन दल बुलाया।

उमरखेड़ से अग्निशमन दल के कर्मचारी वाजिद हमीद, मंगेश गायकवाड़, बीबी शिंदे, राजेश कांबले और लक्ष्मीकांत तलणकर ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, अग्निशमन वाहन पहुंचने तक ब्रह्मटेके का पूरा घर जलकर राख हो चुका था।

आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ

ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पंचायत ने करोड़ों रुपये खर्च कर अग्निशमन वाहन खरीदे हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण ये वाहन धूल खा रहे हैं। आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह घटना दुर्घटना थी या किसी साजिश का परिणाम, यह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा। थानेदार पांडुरंग शिंदे के मार्गदर्शन में बीट जमादार रोशन सरनाईक और अंबादास गारोले मामले की जांच कर रहे हैं।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां