यवतमाल क्राइम (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
यवतमाल

यवतमाल में रूह कंपा देने वाली वारदात! बोरे में बंद मिला 6 साल की शिवानी का शव; गांव के हर घर की हुई तलाशी

Yavatmal Darwha Murder News: यवतमाल के दारव्हा में सनसनी। बोथ गांव की 6 वर्षीय शिवानी का शव बोरे में बंद मिला। 20 मार्च से लापता थी मासूम। पुलिस ने संदिग्धों को लिया हिरासत में।

प्रिया जैस

Yavatmal Missing Girl Dead Body Found: यवतमाल जिले के दारव्हा तहसील के बोथ गांव से 20 मार्च को लापता हुई छह वर्षीय कु. शिवानी पंकज जाधव का शव आखिरकार आज बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वहीं गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

शिवानी 20 मार्च से लापता थी उसकी तलाश के लिए ग्रामीणों ने पुलिस टीम तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में व्यापक स्तर पर खोज अभियान चलाया गया था। यवतमाल जिला पुलिस ने बच्ची का पता लगाने के लिए 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। लेकिन कोई सुराग नहीं लगने से पूरे घर की तलाशी लेने का फैसला लिया गया।

पूरे गांव के घरों की ली तलाशी

करीब 5:00 बजे यह अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच जारी रखी। तलाशी के दौरान डॉग स्क्वॉड एक ही स्थान पर दो बार रुकने से पुलिस का संदेह और गहरा गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता के मार्गदर्शन में पूरे गांव के घरों की तलाशी लेने का निर्णय लिया गया।

गांव के पुलिस पाटिल और कुछ नागरिकों की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान सोनू विलास जाधव और कैलास विलास जाधव के घर में बोरे में बंधा हुआ शिवानी का शव बरामद हुआ। इस घटना के सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया।

पूरे गांव में दहशत व आक्रोश का माहौल

शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल, दारव्हा भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना से बोथ गांव सहित पूरे दारव्हा क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। नागरिकों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है