यवतमाल: 26 साल बाद अलविदा जुमा का दुर्लभ संयोग, आज ईद की रौनक

26 साल बाद अलविदा जुमा का खास संयोग, रमजान का समापन, आज ईद की खुशियां मनाई जाएंगी।
yavatmal-4
Published on
Updated on

Yavatmal News: 26 साल बाद अलविदा जुमा का दुर्लभ संयोग, आज होगी ईद की रौनक झरी जामणी सं इस्लाम धर्म के पवित्र रमजान माह का समापन 20 मार्च को सूर्यास्त के बाद हो गया.पूरे महीने रोजा, नमाज, इबादत, संयम और दानपुण्य में समय बिताने के बाद शुक्रवार को अलविदा जुमा अकीदत और उत्साह के साथ अदा किया गया.

इस बार 26 वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना, जब रमजान में पांच जुमा आए. इनमें से दो जुमा को अलविदा जुमा के रूप में विशेष श्रद्धा के साथ अदा किया गया, जिससे इसका धार्मिक महत्व और बढ़ गया.

इससे पहले वर्ष 2000 में ऐसा संयोग देखने को मिला था.

मुकुटबन स्थित नूरानी मस्जिद में सुबह से ही नमाज की तैयारियां शुरू हो गई थीं.

दोपहर तक बड़ी संख्या में नमाजी एकत्र हुए.

मौलाना मोहम्मद इश्तियाक आलम ने अलविदा जुमा का खुतबा पढ़ते हुए जुमातउलविदा की नमाज अदा कराई. इस अवसर पर देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई.

नमाज के बाद लोगों ने एकदूसरे को मुबारकबाद दी और सौहार्द का संदेश दिया.आज शनिवार, 21 मार्च को ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा.

सुबह 830 बजे ईदगाह में विशेष नमाज अदा की जाएगी.इसके बाद लोग एकदूसरे को ईद मुबारक कहकर खुशियां साझा करेंगे.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com