किसानों की सामूहिक शिकायत (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

Yavatmal News: किसानों से गाली-गलौज और धमकी का आरोप, कृषि सहायक के खिलाफ सामूहिक शिकायत

Agriculture Assistant Complaint: यवतमाल जिले के रालेगांव में कृषि सहायक कल्पेश वाघमारे के खिलाफ किसानों से फोन पर कथित तौर पर अश्लील भाषा में गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • यवतमाल जिले के रालेगांव में कृषि सहायक कल्पेश वाघमारे के खिलाफ किसानों ने सामूहिक शिकायत दर्ज कराई है।

  • शिकायत के अनुसार, 27 अक्टूबर को किसानों के साथ फोन पर कथित तौर पर अश्लील भाषा में बातचीत और गाली-गलौज की गई।

  • कृषि सहायक पर किसानों को धमकी देकर दहशत पैदा करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है।

Yavatmal Farmers Protest: किसानों से फोन पर अश्लील और अपमानजनक भाषा में बातचीत करने, गाली-गलौज करने, धमकी देने तथा दहशत पैदा करने का प्रयास करने के मामले में कृषि सहायक कल्पेश वाघमारे के खिलाफ रालेगांव पुलिस थाने में सामूहिक शिकायत दर्ज कराई गई है। क्षेत्र के किसानों ने संबंधित कृषि सहायक के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

तालुका के ग्राम आठमुर्डी निवासी किसान गजानन लहानुजी चिड़े (58) सहित क्षेत्र के किसानों द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, क्षेत्र के किसान खेती से जुड़ी समस्याओं, कृषि विभाग की परेशानियों तथा सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रख रहे हैं।

धमकाकर दहशत पैदा करने का प्रयास

इसी सिलसिले में 27 अक्टूबर को आठमुर्डी, चिखली, वेडशी, पिंपलशेंडा और चिंचोली क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की प्रक्रिया शुरू थी। इस दौरान कृषि सहायक कल्पेश वाघमारे ने फोन पर किसानों के साथ अत्यंत अश्लील भाषा में गाली-गलौज की। साथ ही धमकाकर दहशत पैदा करने का प्रयास किया, ऐसा गंभीर आरोप शिकायत में लगाया गया है।

कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग

इस घटना को लेकर किसानों में तीव्र आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि सरकारी पद पर कार्यरत कर्मचारी का इस तरह का व्यवहार अत्यंत अशोभनीय और गैरकानूनी है। इस मामले में 29 अक्टूबर को रालेगांव थानेदार को ज्ञापन सौंप कर कृषि सहायक कल्पेश वाघमारे के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

शिकायत आवेदन पर गजानन चिड़े के साथ सुबोध मेश्राम, अनिल शिवणकर, अनिल निशाणे, राजू निशाणे, अमोल किनाके, रमेश किनाके, महेश बेसेकर, महेंद्र भोकरे, प्रशांत पेंदोर, सुदर्शन चिड़े, बाबाराव मेश्राम, रमेश आत्राम, रमेश मेश्राम सहित आठमुर्डी, चिखली, वेडशी, पिंपलशेंडा और चिंचोली क्षेत्र के किसानों के हस्ताक्षर हैं।

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के बाद Gen Z Baba को मिल रहा लोगों का प्यार; जानिए कौन हैं शाश्वत आचार्य

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से हो रहीं फंडिंग! CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में AAP को झटका! हरमीत पठानमाजरा और चेतन जौरामाजरा ने छोड़ी पार्टी, दोनों का टिकट कटना था तय