WCL सेफ्टी बोर्ड मेंबर पर अपहरण (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

WCL सेफ्टी बोर्ड मेंबर पर अपहरण, विनयभंग का मामला, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

WCL Safety Board: वणी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में कार्यरत एक महिला कर्मचारी का चाकू की नोक पर अपहरण और जबरदस्ती करने का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आंचल लोखंडे

Yavatmal Crime: वणी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में कार्यरत एक महिला कर्मचारी का चाकू की नोक पर अपहरण और जबरदस्ती करने का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने वणी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने WCL सेफ्टी बोर्ड मेंबर एवं आयटक संघटना (वणी नॉर्थ एरिया) के अध्यक्ष सुनील भाऊराव मोहितकर (55), निवासी जैन लेआउट, वणी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से वणी शहर और WCL परिसर में हड़कंप मच गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 40 वर्षीय पीड़िता वणी शहर के प्रतिष्ठित कॉलोनी क्षेत्र में रहती हैं और WCL में कार्यरत हैं।घटना 13 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे की है।पीड़िता जब भालर मार्ग से अपनी दोपहिया वाहन से गुजर रही थी, तभी आरोपी सुनील मोहितकर ने अपनी हैरियर कार (MH29 BP6688) से उसका पीछा करना शुरू किया।

चाकू दिखाकर धमकाया और कार में बैठाने की कोशिश

आरोपी ने पीड़िता को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया।जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू दिखाकर धमकाया और कार में बैठाने की कोशिश की।घबराई हुई पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर निकल गई। बदनामी के डर से उसने तुरंत शिकायत नहीं की, लेकिन अगले दिन 15 अक्टूबर को हिम्मत जुटाकर वणी पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानेदार गोपाल उंबरकर ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 78, 87, 296, 352, 351(2), 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।आगे की जांच सपोनी प्रियांका चौधरी कर रही हैं।

आरोपी के समर्थकों ने थाने में किया जमावड़ा

आरोपी सुनील मोहितकर के खिलाफ अपहरण और विनयभंग के आरोपों की खबर वणी शहर और WCL क्षेत्र में तेजी से फैल गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थकों ने वणी पुलिस थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और थाने के परिसर में भीड़ लगा दी। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए सभी समर्थकों को थाने के परिसर से बाहर निकाल दिया।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन