बिजी रोड पर शख्स को 'तमंचा' दिखाकर दौड़ाया, फिर...देखें दिवाली एड का भयानक VIDEO

Thane Viral Video: ठाणे में पटाखा दुकान के प्रचार के लिए रील्स स्टार ने सड़क पर बंदूक से लोगों को डराने वाला वीडियो बनाया, जो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ.
Thane Viral Video
बिजी रोड पर शख्स को 'तमंचा' दिखाकर दौड़ाया, फिर...देखें दिवाली एड का भयानक VIDEO
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Viral Video: दिवाली अब बस कुछ ही दिन दूर है। दिवाली के अवसर पर आतिशबाजी कोई नई बात नहीं है। कहते हैं कि आजकल प्रतिस्पर्धा का दौर है। अगर कोई व्यापार करना है, तो विज्ञापन और प्रचार जरूरी हो जाता है। ऐसे में पटाखे बेचने वाले भी अपनी दुकानों के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसी दौरान महाराष्ट्र के ठाणे में एक अजीबोगरीब और आपराधिक तरीके से पटाखा दुकानों का प्रचार करना एक इंस्टा रील स्टार को भारी पड़ गया। वाकड पुलिस ने प्रचार करने वाले रील्स स्टार को थाने बुलाकर नोटिस थमा दिया।

असल में, सामने आए वीडियो में पटाखा विक्रेता सड़क पर एक शख्स को बंदूक से डराता नजर आता है। डर के मारे वह व्यक्ति तेजी से दौड़ पड़ता है और आसपास मौजूद लोग घबरा जाते हैं। तभी वीडियो का फ्रेम बदलता है और वही शख्स अपनी पटाखों की दुकान और बारूद की ताकत को दर्शाने लगता है। आखिर में यह स्पष्ट होता है कि यह उसकी दुकान का प्रचार था।

देखें VIDEO

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो वायरल हुआ और खूब हिट्स बटोरे। वीडियो जब पुलिस तक पहुंचा, तो वाकड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को थाने बुलाया और नोटिस दिया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद युवक का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह 'हाथ जोड़कर माफी मांगता' नजर आता है। उसने लोगों से अपील की कि ऐसा कोई वीडियो न बनाएं जो आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा दे, क्योंकि इससे समाज में नकारात्मक छवि बनती है। ऐसे प्रचार से बचना चाहिए और इस तरह के वीडियो नहीं बनाए जाने चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com