यवतमाल बकाया बिल, जीवन प्राधिकरण,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
यवतमाल

यवतमाल में घरेलू उपभोक्ताओं पर सबसे ज्यादा बकाया, विभाग की बढ़ी चिंता; 120 करोड़ का पानी बिल बकाया

Yavatmal Water Bill: यवतमाल में 45,341 उपभोक्ताओं पर 120.96 करोड़ रुपये का पानी बिल बकाया है। बढ़ते बकाया के चलते जीवन प्राधिकरण विभाग अब वसूली अभियान तेज करेगा।

अंकिता पटेल

Yavatmal Water Department: यवतमाल जीवन प्राधिकरण विभाग द्वारा 20 मई 2026 तक जारी की गई "आउटस्टैंडिंग लिस्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार कुल 45 हजार 341 उपभोक्ताओं पर 120 करोड़ 96 लाख 52 हजार 437 रुपये की भारी बकाया राशि दर्ज की गई है। बढ़ते बकाया ने जीवन प्राधिकरण विभाग की चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते अब जीवन प्राधिकरण विभाग वसूली अभियान तेज करने जा रही है।

सूची के अनुसार सबसे अधिक बकाया घरेलू उपभोक्ताओं पर है। घरेलू श्रेणी में 44 हजार 439 नलकनेक्शन धारक शामिल हैं, जिन पर 50 करोड़ 71 लाख 35 हजार 694 रुपये का मूल बकाया दर्ज है। इसके साथ ही विलंब शुल्क (डीपीसी) के रूप में 23 करोड़ 83 लाख 32 हजार 200 रुपये जोड़े गए हैं। इस प्रकार घरेलू उपभोक्ताओं पर कुल बकाया राशि 74 करोड़ 54 लाख 67 हजार 894 रुपये तक पहुंच गई है।

जल बिल बकायादारों पर सख्ती, कनेक्शन काटने की तैयारी

वहीं शहरी व्यावसायिक श्रेणी के 509 नल कनेक्शन धारकों पर 2 करोड़ 40 लाख 37 हजार 487 रुपये मूल चकाया तथा 2 करोड़ 37 लाख 42 हजार 914 रुपये डीपीसी सहित कुल 4 करोड़ 77 लाख 80 हजार 401 रुपये की देनदारी सामने आई है। इसके अलावा शहरी चैरिटी श्रेणी में 393 उपभोक्ताओं पर 27 करोड़ 14 लाख 29 हजार 706 रुपये मूल बकाया और 14 करोड 49 लाख 74 हजार 436 रुपये डीपीसी सहित कुल 41 करोड़ 64 लाख 4 हजार 142 रुपये बकाया दर्ज किया गया है।

जीवन प्राधिकरण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रफुल्ल व्यवहारे का कहना है कि लगातार बढ़ते बकाया के कारण विभाग की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। ऐसे में बड़े बकायादारों के खिलाफ विशेष वसूली अभियान चलाया जाएगा। विभाग द्वारा बकाया उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करने, कनेक्शन काटने और कानूनी कार्रवाई करने जैसे कदम उठाए जा रहे है।

उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिलों का भुगतान करें, कार्रवाई से बचा जा सके। लगातार बढ़ती बकाया राशि को देखते हुए आने वाले दिनों में वसूली अभियान और अधिक सख्त होने की संभावना जताई जा रही है।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी