Bus Service (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
यवतमाल

वर्धा से शेगांव और शिर्डी के लिए नई ST बस सेवा शुरू, पालकमंत्री पंकज भोयर ने किया शुभारंभ

Wardha ST Bus: वर्धा से शेगांव और शिर्डी के लिए नई एसटी बस सेवाओं का शुभारंभ पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने किया। इस सेवा के साथ वर्धा आगार में पांच नई राजमाता जिजाऊ बसें भी शामिल की गई हैं।

महाराष्ट्र डेस्क

Wardha Bus Stand: वर्धा जिले के साई भक्तों एवं गजानन महाराज के भक्तों की सुविधा के लिए वर्धा से शेगांव तथा वर्धा से शिर्डी मार्ग पर अलगअलग नई बस सेवाएं शुरू की गई हैं। इन नई बस सेवाओं का शुभारंभ पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसटी महामंडल ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब नागरिकों को शहरों एवं तहसीलों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। वर्धा के मुख्य बस स्थानक पर आयोजित वर्धा से शेगांव तथा वर्धा से शिर्डी नई बस सेवा के शुभारंभ एवं राजमाता जिजाऊ बसों के लोकार्पण समारोह में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर बोल रहे थे।

इस अवसर पर नगराध्यक्ष सुधीर पांगुल, विभाग नियंत्रक भगवान जगनोर, साई सेवा मंडल के विश्वस्त डॉ. विजय बोबडे, सयाजी महाराज, विभागीय परिवहन अधिकारी स्वाति तांबे, यांत्रिक अभियंता प्रताप राठोड़, विभागीय लेखा अधिकारी श्री गायगोवाड, आगार प्रबंधक युधिष्ठिर रामचवरे, विभागीय भंडार अधिकारी करुणा वानखेडे तथा विभागीय परिवहन अधीक्षक उजवणे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। परिवहन मंत्री ने की मांग पूरीपालकमंत्री डॉ. भोयर ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में साई भक्त एवं गजानन महाराज के भक्त हैं।

साई और गजानन भक्तों को बड़ी सौगात

प्रत्येक वर्ष हजारों श्रद्धालु शेगांव एवं शिर्डी दर्शन के लिए जाते हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से बस सेवा शुरू करने की मांग की गई थी। उन्होंने तत्काल सकारात्मक निर्णय लेते हुए यह सेवा उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही वाले वर्धा बस स्थानक तथा सेलू बस स्थानक का आधुनिकीकरण किया गया है। नागरिकों की मांग के अनुसार पुरानी बसों के स्थान पर नई बसें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है और पांच नई राजमाता जिजाऊ बसें वर्धा आगार में शामिल की गई हैं। ये बसें पर्यावरण अनुकूल हैं।

वर्धा से शेगांव-शिर्डी सीधी बस सेवा शुरू

इस अवसर पर पालकमंत्री ने राज्य परिवहन महामंडल के कर्मचारियों के कार्यों की भी सराहना की। जिले के नागरिकों एवं वरिष्ठ नागरिकों को संतों के दर्शन के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध कराने पर नगराध्यक्ष सुधीर पांगुल ने पालकमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने नागरिकों से शेगांव-शिर्डी बस सेवा का लाभ उठाने की अपील भी की। इस अवसर पर डॉ. विजय बोबडे एवं सयाजी महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में साई सेवा मंडल की ओर से बस चालक एवं परिचालकों का सम्मान किया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाने वाली ईशिता रहाटे का पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर के हाथों सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा