प्रारूप मतदाता सूची  (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

Yavatmal News: प्रारूप मतदाता सूची 31 अगस्त को होगी प्रकाशित, 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दाखिल करने का मौका

Zhari Jamni Voter List: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 31 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। मतदाता 31 अगस्त से 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दाखिल कर सकेंगे।

आंचल लोखंडे

Yavatmal Voter Registration Process: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत केंद्रीय चुनाव आयोग ने संशोधित कार्यक्रम घोषित किया है। इसके अनुसार 31 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। वहीं, 31 अगस्त से 30 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। प्राप्त दावे-आपत्तियों पर 29 अक्टूबर तक सुनवाई की जाएगी. यह जानकारी प्रभारी तहसील चुनाव अधिकारी राजेंद्र मसराम ने दी।

प्रारूप मतदाता सूची ग्राम पंचायत अथवा मतदान केंद्र पर प्रकाशित होने के बाद नागरिक अपने नाम, जन्मतिथि सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकेंगे। सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर दावा या आपत्ति दाखिल की जा सकेगी। दावे और आपत्तियों की सुनवाई के लिए मतदाता पंजीकरण अधिकारी तथा सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही सुनवाई के लिए नियोजनबद्ध कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश भी दिए गए है।

सुनवाई के लिए तीन मौके

मतदाताओं को सुनवाई में उपस्थित होने के लिए तीन अवसर दिए जाएंगे। तीन बार नोटिस जारी करने के बावजूद यदि संबंधित मतदाता सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो नियमानुसार उसका नाम मतदाता सूची से हटाने की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2.07 करोड़ मतदाताओं ने नहीं जमा किये प्रपत्र

राज्य में कुल 9 करोड़ 78 लाख 54 हजार मतदाता हैं। इनमें से 7 करोड़ 71 लाख 50 हजार यानी 78.85 प्रतिशत मतदाताओं के हस्ताक्षरयुक्त गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। वहीं, करीब 2 करोड़ 07 लाख यानी 21.15 प्रतिशत मतदाताओं ने गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है। गणना प्रपत्र जमा नहीं करने वालों में 75 लाख 52 हजार यानी 7.72 प्रतिशत मतदाता अपने मतदाता सूची में दर्ज पते पर नहीं मिले। 76 लाख 80 हजार यानी 7.85 प्रतिशत मतदाताओं के स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, 34 लाख 81 हजार यानी 3.56 प्रतिशत मृत मतदाताओं के नाम सूची में पाए गए हैं। इसके अलावा अन्यत्र पंजीकरण अथवा दोहरे मतदाताओं की संख्या 17 लाख 63 हजार बताई गई है।

मतदान केंद्रों के पुनर्गठन

राज्य में एक मतदान केंद्र पर न्यूनतम 300 और अधिकतम 1,300 मतदाता रखने का मानदंड तय किया गया है। इसके अनुसार मतदान केंद्रों का युक्तिसंगतीकरण और पुनर्गठन किया जाएगा।जिन केंद्रों पर 1,300 से अधिक अथवा 300 से कम मतदाता हैं, वहां के मतदाताओं को नजदीकी मतदान केंद्र में समायोजित किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए चुनाव आयोग ने समयावधि बढ़ा दी है।

(इनपुट: रफीक कनोजे)

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा