यवतमाल

माहूर गड पर दर्शनों के लिए आए दर्यापूर के भक्तों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, वृध्दा समेत 5 घायल

नवभारत डेस्क
  • सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया

माहुर. माहुर गड पर नवरात्री पर्व पर दर्शनों के लिए आए भक्तों की क्रुजर गाडी लौटते समय माहुर के निकट उखडी घाट के कठीन मोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, इस हादसे में 1 वृध्द महिला समेत 5 लोग घायल हो गए, बताया जाता है की घाट के टर्निंग पर वाहन से चालक का नियंत्रण छुटने से यह हादसा हुआ.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को सप्तमी पर माहूर गड पर भक्तों की काफी भीड थी, इस दौरान अमरावती जिले के दर्यापूर से कुछ भक्त दर्शनों के लिए माहुर गड आए थे, दर्शन करने के बाद यह लोग क्रुजर वाहन से वापस लौट रहे थे,रात 10 बजे के दौरान सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग कार्यालय के कठीन टर्निंग पर चालक का वाहन से नियंत्रण छुट गया, जिससे क्रुजर रास्ते पर लगे सुरक्षा बैरिकेड से जा टकरायी, इस हादसे में गाडी में बैठे 5 लोगों कों चोटें पहूंची.

हादसे की जानकारी मिलते ही माहुर नगरपंचायत के नगराध्यक्ष फिरोज दोसानी तथा नगरपंचायत के कर्मचारी,गंगाधर दजवे,विजय शिंदे,कृष्णा चव्हाण ने तात्काल घटनास्थल कर हादसे में घायलों को सांत्वना देते हुए ग्रामीण अस्पताल के वैदयकीय अधिकारी डा.वी.एन.भोसले को मोबाईल पर फोन कर एम्ब्युलेंस की व्यवस्था की, जिसके बाद सभी घायलों को माहुर के ग्रामीण सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां पर घायलों पर डॉ. व्ही.एन.भोसले,डॉ.किरण कुमार वाघमारे,डॉ.वसीम ने ईलाज किया, फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर होने की जानकारी डाक्टरों ने दी.

अस्पताल में डाक्टरों ने किया तात्काल उपचार

माहूर ग्रामीण अस्पताल बिते कुछ दिनों से डाक्टरों की अनुपस्थिती के कारण चर्चाओं और विवादों में छाया था, नवरात्र के दौरान 2 घटनाओं के बाद सरकारी अस्पताल के लचर कामकाज को लेकर रोष जताया जा रहा था, इस बारे में माध्यमों में खबरें प्रकाशित हुई थी. जिसके बाद रविवार की रात हुए इस हादसे में घायलों पर अस्पताल में तात्काल ईलाज किया गया, जहां पर एक डाक्टर भी खोजने के बाद नही मिल रहा था वहां पर नाईट डयुटी में डाक्टर मौजुद दिखाई दिए, जिससे अब अस्पताल का मामला ट्रैक पर लौटता दिख रहा है.

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश