छात्राओं से धुलवाएं कॉस्ट्यूम (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
यवतमाल

छात्राओं से धुलवाए डांस कॉस्ट्यूम, यवतमाल के नामी स्कूल में चौंकाने वाली हरकत, अभिभावक भड़के

Yavatmal School Controversy: उमरी के यार्डी इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं से डांस कपड़े धुलवाने का मामला सामने आया। अभिभावकों में आक्रोश, शिक्षा विभाग कार्रवाई के सवालों में।

प्रिया जैस

Umri Pandharkawada School News: उमरी स्थित नामांकित 'यार्डी इंग्लिश मीडियम स्कूल' में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल के वार्षिक स्नेह सम्मेलन के लिए किराए पर लिए गए डांस कॉस्ट्यूम्स सातवीं कक्षा की छात्राओं से स्कूल परिसर में ही धुलवाए गए। खास बात यह है कि इसके लिए अभिभावकों ने पहले ही पैसे जमा कर दिए थे, इसके बावजूद प्रिंसिपल द्वारा छात्राओं से कपड़े धुलवाए जाने पर तहसील में भारी आक्रोश फैल गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 दिसंबर को स्कूल का वार्षिक स्नेह सम्मेलन 'एनुअल डे' आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति के लिए सातवीं कक्षा की छात्राओं ने स्कूल के माध्यम से कपड़े किराए पर लिए थे। प्रत्येक ड्रेस के लिए स्कूल ने छात्राओं से 300 रुपये किराया वसूला था। कार्यक्रम के बाद 15 दिसंबर को स्कूल आई छात्राओं को प्रिंसिपल ने बुलाया और उनसे इस्तेमाल किए गए डांस के कपड़े धुलवाए।

अधिकारों का उल्लंघन

स्कूल को शिक्षा का मंदिर माना जाता है, लेकिन वहां छात्राओं से इस तरह का काम कराए जाने पर अभिभावकों ने तीव्र नाराजगी जताई है। छात्राओं से स्कूल में निजी या व्यावसायिक काम के लिए कपड़े धुलवाना बाल अधिकारों का उल्लंघन बताया जा रहा है। किराया लेने के बावजूद छात्राओं से शारीरिक श्रम करवाने वाले ऐसे प्रिंसिपल पर शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

पैसा ज्यादा लेता इसलिए कपड़े धुलवाए

हम साफ कॉस्ट्यूम्स लेकर आए थे, लेकिन बच्चों ने जल्दबाजी में उन्हें खराब कर दिया। दुकानदार ने कहा था कि खराब कपड़ों का किराया ज्यादा लगेगा, इसलिए अतिरिक्त पैसे न लगें, इस कारण छात्राओं से कपडे साफ करवाए गए।

- सिल्वर राजा, प्रिंसिपल, याडीं इंग्लिश मीडियम स्कूल

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन