यवतमाल

आईपीएल सटोरियों पर पुलिस की कार्रवाई, 1 लाख रुपयों का माल जब्त

नवभारत डेस्क

घाटंजी. इन दिनों आईपीएल का खुमार सिर चढकर बोल रहा है. आईपीएल क्रिकेट सट्टे पर जुआ खेलनेवाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. घाटंजी पुलिस थाने के निरीक्षक मनीष दिवटे के मार्गदर्शन में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए आईपीएल शौकिनों पर नकेल कसने का काम किया है.

मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल शुरू रहने से मोबाइल पर खेले जानेवाले जुए की लत से महाविद्यालयीन छात्रों के साथ ही युवा भी अटक गए है. घाटंजी शहर में आईपीएल सट्टा चलानेवाला रैकेट घाटंजी में सक्रिय होने की जानकारी घाटंजी पुलिस निरीक्षक मनीष दिवटे को मिली. जिसके बाद थानेदार मनीष दिवटे ने जाल बिछाकर 7 मई को शहर में खेले जा रहे आईपीएल सट्टे पर पुलिस ने कार्रवाई की. इस दौरान दो सटोरियों को कब्जे में लेकर हिरासत में लिया गया.

इसके अलावा सट्टे में उपयोग में लाए जानेवाला एक लैपटॉप, सात मोबाइल,  एक पावर बैक, एक एक्टीवा, चार चार्जर व दो हजार 200 रुपए सहित कुल 1 लाख 44 हजार 800 रुपयों का माल जब्त किया गया. पुलिस ने दोनों सटोरियों को हिरासत में लिया. इस आईपीएल सट्टे में ओर कितने जुआरी शामिल है, उनको पुलिस तलाश रही है. मामले की जांच थानेदार मनीष दिवटे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विलास सिडाम व घाटंजी पुलिस कर रही है.

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद