माणिकराव ठाकरे (सौजन्य-नवभारत) 
यवतमाल

युवाओं को 60% टिकट देंगे माणिकराव, कांग्रेस का बड़ा फैसला, बोले- मृत व्यक्तियों से भी वोट डलवाए गए

Nikay Chunav: दारव्हा (सं) किसी भी परिस्थिति में दारव्हा नगर परिषद की सत्ता महाविकास आघाडी के हाथों में आना जरूरी है। इसलिए किसी प्रकार का मतभेद न रखते हुए सभी को साथ लेकर यह चुनाव जीतना होगा।

प्रिया जैस

Yavatmal News: इस बार कांग्रेस अधिक से अधिक युवाओं को टिकट देगी, ऐसा वक्तव्य महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे ने दिया। तहसील कांग्रेस कमेटी और दारव्हा शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से 31 अक्टूबर को नगर परिषद चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक माणिकराव ठाकरे के मार्गदर्शन में और राहुल ठाकरे की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई।

आगे बोलते हुए ठाकरे ने कहा कि दारव्हा नगर परिषद के चुनाव पिछले आठ वर्षों से लंबित हैं। इन आठ वर्षों में शहर की कई गंभीर समस्याएं अनसुलझी हैं। विशेषकर पेयजल समस्या अब तक दूर नहीं हुई है। हर सड़क, नाला निर्माण या अन्य किसी भी काम में कमीशन का मुद्दा जुड़ा हुआ है। ऐसे में शहर के विकास के लिए नगर परिषद की सत्ता कांग्रेस और महाविकास आघाडी के पास आना जरूरी है। इस अवसर पर राहुल ठाकरे ने भी अपने विचार रखे।

मृत व्यक्तियों से भी वोट डलवाए गए

उन्होंने कहा कि पिछली विधानसभा चुनाव में बाहर के लोगों से मतदान करवाया गया और मृत व्यक्तियों के नाम से भी वोट डलवाए गए। इस बार नगर परिषद या किसी भी चुनाव में ऐसी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही है या नहीं, इसकी जांच और पुष्टि करना जरूरी है।

इस मौके पर अशोकराव चिरडे, निसार और भैरव भेंडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच पर पूर्व नगरसेवक मनोहरराव थोटे, पूर्व नगराध्यक्ष अशोकराव चिरडे, हाजी मोबीन, सलीम सोलंकी, कृष्णराव जुमले, वर्षा इलमे, अतुल राऊत, रामधन जाधव, वैभव गाडे सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रास्ताविक भाषण तहसील कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश नवरंगे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन दारव्हा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र घाटे ने किया।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना