इधर चलती रहेगी वोटिंग...उधर PM मोदी भरेंगे हुंकार, बिहार में चुनाव के दिन भी गरमाएगा सियासी माहौल

PM Modi Rally Schedule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियों और रोड शो का ताजातरीन कार्यक्रम भी सामने आ चुका है। जिसके मुताबिक पीएम मोदी 6 नवंबर यानी पहले चरण की वोटिंग के दिन भी वोट मांगेंगे।
bihar-election-2025-pm-modi-to-hold-rally-on-voting-day-political-heat-rises
पीएम नरेन्द्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव के लिए NDA और महागठबंधन जोर-शोर से प्रचार कर रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियों और रोड शो का ताजातरीन कार्यक्रम भी सामने आ चुका है। जिसके मुताबिक पीएम मोदी 6 नवंबर यानी पहले चरण की वोटिंग के दिन भी वोट मांगेंगे।

6 नवंबर को पीएम मोदी दूसरे चरण की विधानसभा सीटों पर प्रचार करेंगे। जिसमें भागलपुर और अररिया शामिल हैं। 6 नवंबर का दिन बहुत खास माना जा रहा है। एक तरफ लोग वोट डालने के लिए पोलिंग स्टेशन जाएंगे, तो दूसरी तरफ PM मोदी मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे।

प्रभात मालाकार ने दी जानकारी

PM मोदी की 6 नवंबर को होने वाली रैली के बारे में जानकारी बिहार BJP मीडिया इंचार्ज प्रभात मालाकार ने दी। प्रभात मालाकार के मुताबिक, PM मोदी पहले फेज़ की वोटिंग के दिन 6 नवंबर को बिहार आएंगे। वे भागलपुर और अररिया में होने वाली रैलियों में NDA कैंडिडेट के लिए वोट की अपील करेंगे। PM मोदी की इन रैलियों में लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।

पटना में होगा पीएम का रोड शो

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 2 नवंबर को पटना में एक रोड शो करेंगे। यह इवेंट शाम को दिनकर गोलंबर से शुरू होगा और उद्योग भवन तक जाएगा। चुनावी माहौल के बीच इस रोड शो को पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए सपोर्ट जुटाने का एक बड़ा मौका माना जा रहा है।

राजधानी की सिक्योरिटी टाइट

पीएम मोदी के रोड शो से पहले राजधानी में सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट से लेकर रोड शो के खत्म होने तक पूरे रास्ते पर बैरिकेड्स, ट्रैफिक डायवर्जन और भारी पुलिस तैनात किया गया है। सड़क के हर इंच पर नज़र रखी जा रही है ताकि कोई चूक न हो।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान पब्लिक ट्रैफिक पर पूरी तरह से रोक रहेगी। दिनकर गोलंबर से उद्योग भवन तक का पूरा रास्ता शाम 4 बजे से पब्लिक गाड़ियों के लिए बंद कर दिया जाएगा। भीड़ और अफरा-तफरी से बचने के लिए सभी दूसरे रास्तों पर ट्रैफिक पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। हर मोड़ और चौराहे पर टेम्पररी कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।