महाराष्ट्र कृषि कर्मचारी  (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

महाराष्ट्र के 14,445 कृषि कर्मचारी किसानों की मदद के लिए आए सामने, देंगे एक दिन का वेतन

Yavatmal Farmer Assistance: एल-निनो के संभावित प्रभाव से सूखे की आशंका के बीच महाराष्ट्र के 14,445 कृषि अधिकारी-कर्मचारी सितंबर 2026 के वेतन से एक दिन की राशि मुख्यमंत्री सहायता निधि में देंगे।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Agriculture Employees: एल-निनो के संभावित प्रभाव से राज्य में सूखे की स्थिति बनने की आशंका के बीच किसानों की मदद के लिए कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामाजिक पहल की है।

महाराष्ट्र राज्य कृषि सेवा महासंघ, पुणे तथा महासंघ से संबद्ध विभिन्न तकनीकी अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के 14 हजार 445 अधिकारी-कर्मचारियों ने सितंबर 2026 के वेतन से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता निधि में देने का निर्णय लिया है।

भेजा गया पत्र

महासंघ के अध्यक्ष बाबासाहेब जेजूरकर के हस्ताक्षर से रविवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, कृषिमंत्री दत्तात्रय भरणे, कृषि राज्यमंत्री आशिष जयस्वाल, कृषि मंत्रालय के सचिव परिमल सिंह तथा कृषि आयुक्त सूरज मांढरे को पत्र भेजा गया है।

प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग

कृषि विभाग में कुल 18 हजार 622 पदों में से महासंघ से संबद्ध तकनीकी संवर्ग के 14 हजार 445 अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वेच्छा से इस पहल को स्वीकार किया है। महासंघ ने सितंबर के वेतन से एक दिन की राशि काटकर मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की है।

‘किसान हमारे कार्य का केंद्रबिंदु’

महासंघ ने कहा कि किसान कृषि विभाग के कार्य का केंद्रबिंदु है। संकट के समय किसानों के साथ खड़ा रहना सामाजिक जिम्मेदारी है। महासंघ के कोषाध्यक्ष विनय कदम, कार्याध्यक्ष संजय काचोले, हितेंद्र पगार, संजय पाटील, सरचिटणीस विलास रिंढे सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने निर्णय का समर्थन किया है।

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें