File Photo 
यवतमाल

अवैध हाथ भट्टी शराब अड्डे पर छापा, 2 कारवाईयों में 1 लाख रुपयों का माल जब्त

नवभारत डेस्क
  • यवतमाल ग्रामीण पुलिस की कारवाई

यवतमाल. यवतमाल ग्रामीण पुलिस थानाक्षेत्र के ईलाकों में चोरी छिपे चलायी जा रही अवैध हाथभटटी, गावरानी शराब के ठिकानों पर पुलिस दस्ते ने छापामार कारवाई कर उन्हे नष्ट कर दिया. इस दौरान इन ठिकानों से अवैध शराब बनाने ईस्तेमाल की जानेवाली सामुग्री जब्त की गयी.आज 23 अगस्त को यवतमाल ग्रामीण पुलिस थाने के दस्ते ने खरोला शिवार के जंगलों में चल रही दो अवैध शराब भटटीयों पर यह कारवाई की.

23 अगस्त को यवतमाल ग्रामीण पुलिस थाने के थानेदार पुलिस निरीक्षक किशोर जुनघरे को इन अवैध हाथभटटी शराब के ठिकानों की गुप्त जानकारी मिली थी, जिसके बाद ग्राम खरोला के शिवार के जंगल में पुलिस दस्ते ने साधारण पोशाख में पहूंचकर वहां चल रही इन हाथभटटीयों पर कारवाई की, इस दौरान पुलिसे मुकेश रामपाल उंबरे 35 तथा रामु शामराव ठाकरे 45 दोनों निवासी खरोला को कब्जे में ले लिया. यह दोनों जंगल में अवैध तौर पर मोहामाच सडवा से हाथभटटी में गावरानी शराब गलाईक रहे थे.

इस दौरान पुलिस ने 60 पीपे मोहामाच सडवा, 80 लिटर गावरानी हाथभटटी शराब और अन्य सामान पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया.इस कारवाई को जिला पुलिस अधिक्षक डा. दिलीप पाटील भुजबल अपर पुलिस अधीक्षक डा. खंडेराव धरणे,SDPO संपतराव भोसले के मार्गदर्शन में PI किशोर जुनघरे,PSIअमोल ढोकणे,HC ज्ञानेश्वर मातकर,NPC संदीप मेहत्रे NPC सचिन तंबाके, NPC सचिन पदकमवार चालक पुलिस कर्मी अविनाश वाघाडे ने अंजाम दिया. पकडे आरोपीयों के खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए है.

23-YTPH-018,019,020

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद