ग्राम विकास के लिए मिलेंगे 23 करोड़ (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

ग्राम विकास के लिए मिलेंगे 23 करोड़, श्मशान घाट शेड, सड़कें व पंचायत भवन के लिए बड़ी योजना

District Planning Committee Yavatmal: यवतमाल में ग्राम विकास को बढ़ावा देने के लिए 23 करोड़ की मंजूरी। श्मशान घाट शेड, सड़कें, पंचायत भवन समेत 325 कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिली।

आंचल लोखंडे

Yavatmal Rural Development: ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विकास के लिए जिला नियोजन समिती ने 23 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस राशि से 325 विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें श्मशान घाट शेड, सड़कें, सुरक्षा भिंतें, ग्राम पंचायत भवन आदि प्रमुख काम शामिल हैं।

शहर की तुलना में गांव अब भी विकास से काफी दूर हैं। वित्त आयोग से मिलने वाला फंड अपर्याप्त होने के कारण ग्रामीण विकास की गति प्रभावित होती है। इसे ध्यान में रखते हुए जनसुविधा योजना के माध्यम से 5 से 15 लाख रुपये व्यय के छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कार्य मंजूर किए गए हैं।

श्मशान घाट और पहुंच मार्ग को प्राथमिकता

जिले के 56 गांवों में श्मशान भूमि शेड तथा 132 स्थानों पर श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए सड़कों के कार्य को मंजूरी मिली है। इससे अंतिम संस्कार के समय ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है।

अन्य मंजूर काम

  • सुरक्षा भिंत निर्माण
  • ग्राम पंचायत भवन निर्माण
  • अंतर्गत रास्तों का विकास
  • भूमिगत नाली व्यवस्था
  • जलशुद्धिकरण संयंत्र
  • ई-क्लास जमीन का सौंदर्यीकरण
  • इनसे बाढ़ नियंत्रण और ग्राम स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा।

जरूरत के अनुसार मंजूरी

जिले भर से अनेक प्रस्ताव आए थे, लेकिन सीमित बजट के चलते केवल अत्यावश्यक कार्यों को मंजूरी दी गई है। प्रशासन ने सभी 325 कार्यों को प्रशासकीय मंजूरी दे दी है।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?