एफडीए (AI Generated photo) 
यवतमाल

यवतमाल में दिवाली पर मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री, FDA सुस्त, 6 महीने से एक भी कार्रवाई नहीं

No Action of FDA in Yavatmal: यवतमाल जिले में दिपवाली के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। लेकिन जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन सुस्त नजर आ रही है।

प्रिया जैस

Yavatmal News: दीपावली सन उत्सव को लेकर बाजारों में खान पान की दुकानों में दुकानदारों ने जमकर माल भर रखा है। जिनमें मिलावट खोरी वाले वस्तुओं की धडल्ले से बिक्री जारी है। पर अब तक पिछले 6 माह में अन्न व औषध विभाग ने एक भी कारवाई ना करने से खाद्य पदार्थ बिक्री करने वालो के हौसले बुलंद हुए है।

मारेगांव तहसील आदिवासियों की यह तहसील है। शहर में ग्रामीण क्षेत्र से 102 ग्रामों से नागरिक यहां त्यौहार के ओसर पर खरीदारी को आते है। परंतु खान पान से सजी दुकानों में मिलावट खोरी वाली वस्तुएं इन ग्रामीणों तथा शहरी नागरिकों को उचित दाम में फरोख्त कर ग्राहकों के स्वास्थ से खिलवाड़ किया जा रहा है। अन्न व औषध प्रशन विभाग को अनेक बार तहसील के नागरिकों ने शिकायत कर जानकारी दी है।

स्वास्थ्य पर पड़ रहा परिणाम

पर अब तक कोई कारवाई इन दुकानदारों पर ना होने से मिलावट खोरी तथा खुले में खाद्य पदार्थ की बिक्री जिनमें कार्पेट से पकाए गए फल फ्रूट की बिक्री एवं अनेक खान पान की वस्तुओं को बिन सोचे समझे बिक्री किए जाने से सीधे जनता के स्वास्थ्य से खेले जाने का दृश्य देखने को मिल रहा है। शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार भरा करता है वो बाजार का स्वरूप किसी जतरा से कम नहीं रहता।

जिसमें चंद्रपुर भद्रावती हिंगणघाट वर्धा जैसे दूर दराज से व्यापारी अपने तंबू ठोक कर अपनी प्रतिष्ठान लगाते है। जिनमें सारा खान पान का सामान डी कंपनी का होकर ग्राहकों को बेच कर चले जाते है सस्ते दाम की चीजें देखकर ग्राहकों का हुजूम उमड़ पड़ता है।

जिले के जिला लेवल पर अन्न व औषधि प्राशन विभाग का कार्यालय है। जिसकी जिले भर में विविध शहरों में टीम तैनात की गई हैं पर यह सब कुछ दिखावा साबित हो रहा है बैठे जगह से कागजों पर काम चलने की बात सामने आई है जिस के चलते इसका सीधा विपरीत परिणाम नागरिकों के स्वास्थ पर पड रहा है।

नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

मिठाई तथा खुले में खाद्य पदार्थ की बिक्री जोरो से चल रही है। फूड विभाग की अबतक कोई कारवाई नहीं हुई है। फूड विभाग ने कारवाई करनी चाहिए। ऐन उत्सव के दौरान खान पान की चीजों में अगर व्यापारी वर्ग नागरिकों के स्वास्थ से खिलवाड़ कर रहा हो तो इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा फूड विभाग ने आने वाले समय में इंस्टेंट ऐक्शन नहीं लिया तो वंचित बहुजन आघाड़ी पार्टी आंदोलन करेंगी।

  • राजेंद्र निमसटकर, वंचित बहुजन आघाड़ी, वणी विधान सभा प्रमुख

सैंपल कलेक्ट कर कार्रवाई की जाएगी

फिलहाल यवतमाल जिला कार्यालय में स्टाफ की कमी है। वणी एरिया के सब इंस्पेक्टर मेडिकल लीव पर है प्रभार दिया गया है। 3 लोग न्यू आए है वो ट्रेनिंग में है। दीपावली अवसर पर सैंपल लिए जा रहे है निश्चित स्कॉड को भेजकर सैंपल कलेक्ट कर कारवाई की जाएंगी।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस