animal husbandry promotion (सोर्सः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

दिग्रस तहसील स्तरीय पशु प्रदर्शनी 28 से, पशुओं के लिए 2 लाख 18 हजार रुपये के पुरस्कार किए जाएंगे प्रदान

Digras Cattle Exhibition: यवतमाल के दिग्रस में 28 फरवरी को तहसील स्तरीय पशु प्रदर्शनी आयोजित होगी, जिसमें उत्कृष्ट पशुओं के लिए 2.18 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।

आंचल लोखंडे

Yavatmal Animal Fair: पशु संवर्धन विभाग, जिला परिषद यवतमाल तथा पंचायत समिति दिग्रस के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 28 फरवरी को भव्य तहसील स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ सुबह 8 बजे सतीश बनगिनवार के वडवाला जिनिंग परिसर में होगा। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों में पशुपालन के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है।

प्रदर्शनी में भाग लेने वाले उत्कृष्ट पालतू पशुओं का चयन कर पशुपालकों को कुल 2 लाख 18 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के मृदा एवं जलसंधारण मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री संजय राठोड़ के हाथों होगा, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके करेंगे।

समारोह में दिग्गजों कि उपस्थिती

उद्घाटन समारोह में राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक, सांसद संजय देशमुख, सांसद प्रतिभा धानोरकर, सांसद नागेश पाटील आष्टीकर, विधायक भावनाताई गवली, किरण सरनाईक, धीरज लिंगाडे, राजू तोडसाम, बालासाहब मांगुलकर, संजय दरेकर तथा किसनराव वानखेडे की प्रमुख उपस्थिति रहेगी।

उत्कृष्ट पशुओं का चयन कर प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार

दोपहर 2 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी विकास मीना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदार पत्की, प्रादेशिक सहआयुक्त पशुसंवर्धन एवं दुग्ध व्यवसाय अमरावती डॉ. येसुदेव वंजारी, पुसद के उपविभागीय अधिकारी आशीष बिजवाल, जिला उपायुक्त पशुसंवर्धन एवं दुग्ध व्यवसाय यवतमाल डॉ. मंगेश काले तथा तहसीलदार मयूर राऊत भी उपस्थित रहेंगे।

उत्कृष्ट पशुओं का चयन कर पुरस्कार प्रदान

प्रदर्शनी में संकरित बछड़े, देसी गाय, संकरित गाय, बैल जोड़ी, भैंस, बकरी तथा कुक्कुट वर्ग के उत्कृष्ट पशुओं का चयन कर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। तालुका के किसानों से अपील की गई है कि वे अपने पालतू पशुओं को इस पशु प्रदर्शनी में लाएं। यह अपील सहायक आयुक्त पशुसंवर्धन दिग्रस डॉ. प्रदीप नागापुरे, समूह विकास अधिकारी रमेश खरोडे, सहायक बीडीओ मधुकर मुंडे, पशुधन विकास अधिकारी डॉ. अरुण जाधव तथा पशुधन विकास अधिकारी पुरुषोत्तम नराजे ने की है।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात