यवतमाल

मारेगांव तहसील में फसल कर्ज बांटने में देरी, संकट में आए किसान; प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

नवभारत डेस्क

मारेगांव. बारिश मुहाने पर आने के बावजुद जिला बैंक ने फसल कर्ज का वितरण न किए जाने से तहसील के किसान आर्थिक संकटों में आ चुके है.किसानों के पास पैसा न होने से खाद, बिज खरीदी और खेतीहर काम रुक चुके है.इस संकट को लेकर आज तहसील के किसानों ने मारेगांव तहसीलदार के जरीए जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा, जिसमें किसानों को तात्काल फसल कर्ज बांटने की मांग की गयी है.

तहसील की 22 सहकारी संस्थाओं के जरीए जिला मध्यवर्ती बैंक ने पिछले खरीफ फसल सत्र में तहसील के 4800 किसानों कों 41 करोड का फसल कर्ज बांटा था, इनमें 96 फिसद किसानों ने आर्थिक जुगत भीडाकर फस कर्ज मार्च माह से पुर्व अदा किया, हर वर्ष बैंक अप्रैल माह मे फसल कर्ज बांटती थी, लेकिन इस वर्ष मान्सुन और बारिश मुहाने पर आने पर भी तहसील में अधिकांश सहकारी पतसंस्थाओं ने कर्ज देने की शुरुआत नही की है.

सोसायटी चुनावों के कारण फसल कर्ज बांटने में देरी होने की जानकारी किसानों को अब तक दी जा रही थी,एैसे में अब जिला बैंक ने अपने कर्मचारीयों के तबादले किए जाने से फिर से कर्ज वितरण की प्रक्रिया अधर में लटकी है, किसानों को समय पर फसल कर्ज न मिलने से खाद, बिज की किल्लत समेत खाद की किंमत बढनें से किसानों कों इसका तगडा आर्थिक झटका लग सकता है, एैसी आशंका जतायी जा रही है.इस संकट से घबराने तहसील के किसानों ने आज तहसीलदार के जरीए जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर जिला बैंक का कर्ज वितरण युध्द स्तर पर करने की मांग की है.

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?