चाकू मारकर हत्या (फोटो सोर्स- नवभारत) 
यवतमाल

यवतमाल में पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या, पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

Yavatmal Crime News: यवतमाल के जामनकर नगर में वाहन फाइनेंस के पैसों के विवाद में सचिन उर्फ 'येडा' राठोड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

रूपम सिंह

Yavatmal Murder Case: यवतमाल शहर के जामनकर नगर क्षेत्र में गुरुवार 21 मई की सुबह हुई हत्या की सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सचिन उर्फ 'येडा' राठोड नामक युवक की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिसर में भय का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मृतक सचिन राठोड पाटिल एंटरप्रायझेस कंपनी में वाहन सीजिंग का काम करता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे विदर्भ हाउसिंग सोसाइटी स्थित घोडेराव चौक के पास हनुमान मंदिर के समीप सचिन अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान बकुल उर्फ शाहिद शेख अपने एक साथी के साथ एक्टिवा से वहां पहुंचा। पहले आरोपियों ने मोईन काजी को बुलाकर कुछ देर बातचीत की। इसके बाद 'तेरे साथ पांच मिनट बात करनी है' कहकर सचिन को पास बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि वाहन फाइनेंस के पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर आरोपी बकुल उर्फ शाहिद शेख ने कमर से चाकू निकालकर सचिन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव करने आए मोईन काजी और जिशान नामक युवक भी घायल हो गए, गंभीर रूप से घायल सचिन जान बचाने के लिए भागा, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा करते हुए विदर्भ हाउसिंग सोसायटी के सांस्कृतिक भवन के पास फिर हमला कर दिया।

इस दौरान आरोपी ने सचिन के सीने और पेट पर कई गंभीर वार किए। खून से लथपथ हालत में पड़े सचिन को उसके दोस्तों ने तुरंत शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मुख्य आरोपी व उसके अन्य साथियों की तलाश जारी

इस मामले में मृतक के चाचा भोला रामलाल राठोड निवासी बोथबोडन, तहसील यवतमाल की शिकायत पर अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में बकुल उर्फ शाहिद शेख रफीक निवासी इंदिरा नगर, यवतमाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां