घुग्गुस में मिला युवक का शव (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

Yavatmal News: घुग्गुस में मिला युवक का शव, चिंचोली के पूर्व सरपंच ने दिखाई बहादुरी

Yavatmal News: वर्धा नदी में बुधवार 27 अगस्त को पाटाला पुल से कूदे युवक का शव आखिरकार तीसरे दिन बरामद हुआ. लापता युवक का नाम प्रणय संजय गोखरे निवासी जैन कॉलनी वणी बताया गया है।

आंचल लोखंडे

Yavatmal Crime: वर्धा नदी में बुधवार 27 अगस्त को पाटाला पुल से कूदे युवक का शव आखिरकार तीसरे दिन बरामद हुआ। लापता युवक का नाम प्रणय संजय गोखरे (22), निवासी जैन कॉलनी वणी बताया गया है। तीन दिन से लगातार जिला पुलिस बचाव पथक और शिरपूर पुलिस दल द्वारा खोज अभियान चलाया जा रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बेलोरा पुल के पास, वणी से लगभग 9 किलोमीटर दूर नदी में शव दिखाई दिया। खास बात यह रही कि शव नदी के कुंभारी परिसर इलाके में पानी की सतह पर नजर आया।

मौके पर उपस्थित चिंचोली गांव के पूर्व सरपंच जयंत निखाडे ने बिना किसी भी भय के नदी में उतरकर शव को बाहर निकालने का साहसिक कार्य किया। उनकी इस पहल से खोज अभियान को सफलता मिली। शव की पहचान होते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। आगे की प्रक्रिया के तहत पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए वणी ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। घटना स्थल पर शिरपूर पुलिस स्टेशन के हेड कॉन्स्टेबल सुनील डुबे और मंगेश सलाम पंचनामा और आगे की कानूनी कार्यवाही कर रहे हैं।

मौत को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म

युवक की आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। नदी में शव दिखाई देने की खबर मिलते ही गांव के लोगों का हुजूम बड़ी तादाद में नदी के किनारे पहुंचा। परंतु भरी हुई नदी में उतरने को कोई तैयार नहीं था। इन दिनों नदी-नाले पूरे उफान पर हैं इसलिए लोगों में भय है। परंतु उक्त युवक की मौत को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शब्त जब्त किया।

बंदूक दिखाकर चोरी का प्रयास

घर में परिवार के सदस्यों के सोता देख मौका पाकर एक चोर बंदूक जैसे हथियार के साथ घर में घुसा, लेकिन बेटे के चिल्लाने पर चोर वहां से भाग गया। यह घटना पांढरकवड़ा के जूना नाका सरकारी अस्पताल रोड पर स्थित एक घर में हुई। शिकायतकर्ता मनीष केदारनाथ सिंघानिया (53) निवासी जुनाना नाका पांढरकवड़ा है। जब परिवार के सदस्य सो रहे थे, तब एक चोर अपने मुंह पर रूमाल बांधे और हाथ में हथियार जैसी वस्तु लेकर घर में घुस गया। इस दौरान उसने मनीष के बेटे से कहा कि तुम्हारे घर में जो कुछ भी है, उसे ले आओ।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट