प्रतीकात्मक तस्वीर 
यवतमाल

पुसद में बाढ़ में बहे व्यक्ति का शव 5 दिन बाद मिला, खंडाला बुटी की घटना

तहसील में 1 सितंबर को मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया। इसी दिन शहर से बहने वाली पूस नदी को पार करते समय धुंदी गांव का एक व्यक्ति पानी के प्रवाह में बह गया था। दूसरे दिन उक्त व्यक्ति का शव पाया गया था। यह मामला अभी ताजा ही था कि मां को लेने जाने की बात कहकर निकले व्यक्ति का शव पांच दिनों बाद गांव से एक किमी दूरी पर खाली नाले में पाया गया।

शुभम सोनडवले

पुसद (सं). तहसील में 1 सितंबर को मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया। इसी दिन शहर से बहने वाली पूस नदी को पार करते समय धुंदी गांव का एक व्यक्ति पानी के प्रवाह में बह गया था। दूसरे दिन उक्त व्यक्ति का शव पाया गया था। यह मामला अभी ताजा ही था कि मां को लेने जाने की बात कहकर निकले व्यक्ति का शव पांच दिनों बाद गांव से एक किमी दूरी पर खाली नाले में पाया गया। मृतक का नाम बुटी निवासी बाबूराव नागोराव आमले (35) बताया गया है।

शहर से 24 किमी दूरी पर स्थित खंडाला पुलिस थाना क्षेत्र में रहनेवाले बाबूराव आंध्र प्रदेश में अपनी मां को लेने जाने की बात कहते हुए घर से निकला था। परंतु इसी समय गांव के नाले को बाढ आने से बडे पैमाने पर पानी बह रहा था। घरवालों को लगा कि बाबूराव मां के पास गया है। परंतु वहां पर भी बाबूराव नहीं पहुंचने की बात पता चली। उसको ढूंढना शुरू किया। इसके बाद 5 सितंबर को गांव के एक व्यक्ति को बाबुराव का शव नाले में दिखाई दिया। ग्रामवासियों का कहना है कि बाबूराव आमले का पानी के प्रवाह में पैर फिसल जाने से मृत्यु हुई है।

शव को लाने में करनी पड़ी मशक्कत

मृतक बाबूराव के शव को यहां उपजिला अस्पताल तक लाने में भी ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गांव में सड़कों की खराब हालत के कारण एक भी सरकारी एंबुलेंस वहां नहीं आई। आखिरकार थके हुए गांववाले ट्रैक्टर की मदद से बाबूराव के शव को यहां लाया गया। मृतक के चचेरे भाई शेषराव धुलाजी आमले ने खंडाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। खंडाला पुलिस स्टेशन के पुलिस हेड कांस्टेबल और बूटी के बीट जमादार गोपाल मोरे घटना की आगे की जांच कर रहे हैं।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान