मुकुदबन (सौ. सोशल मीडिया ) 
यवतमाल

अमोनियम नाइट्रेट लाइसेंस का विरोध, मुकुटबन के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

यवतमाल जिले के मुकुटबन में चूना पत्थर और डोलोमाइन माइन कंपनी को अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल की अनुमति दिए जाने के बाद गांव वाले आक्रोशित नजर आ रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Yavatmal News In Hindi: यवतमाल जिले के मुकुटबन स्थित आरसीसीपीएल (RCCPL) चूना पत्थर एवं डोलोमाइट खदान कंपनी द्वारा अमोनियम नाइट्रेट के उपयोग और भंडारण की अनुमति मांगने के बाद, स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मंगलवार को मुकुटबन के निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा और सरकार से मांग की कि कंपनी को किसी भी हालत में यह लाइसेंस न दिया जाए।

प्रदूषण और सुरक्षा का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि आरसीसीपीएल कंपनी के खदान और सीमेंट कारखाने से पहले से ही नौ ग्राम पंचायतों के लोग प्रदूषण की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्हें डर है कि अगर कंपनी को विस्फोटकों के लिए अमोनियम नाइट्रेट का लाइसेंस मिल जाता है, तो स्थिति और भी खराब हो जाएगी। ज्ञापन में बताया गया है कि अमोनियम नाइट्रेट एक अत्यधिक ज्वलनशील और विस्फोटक रसायन है। तापमान बढ़ने या किसी अन्य रासायनिक प्रतिक्रिया से इसमें आग लग सकती है और एक बड़ा विस्फोट हो सकता है। ग्रामीणों ने देश के अन्य हिस्सों में ऐसी कई घटनाओं का हवाला दिया है, जहां इस तरह के विस्फोट हुए हैं।

बड़े विस्फोट की आशंका

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि कंपनी को 200 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण की अनुमति मिलने पर, यह मात्रा कभी भी कई टन तक बढ़ सकती है। इससे संभावित आग और विस्फोट के कारण 6 किलोमीटर के दायरे में भारी तबाही मच सकती है, जिससे पुरानी इमारतें और संरचनाएं पूरी तरह से नष्ट हो सकती हैं।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रकाश शिवन्ना माकलवार, नारायण शाहूजी गोडे, सुरेंद्र महादेव गेडाम और नागेश गणपत अक्केवार शामिल थे। ग्रामीणों ने सरकार से इस संवेदनशील मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने और जनहित में कंपनी की मांग को खारिज करने की अपील की है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच