30 को यवतमाल दौरे पर, विभिन्न दलों के पदाधिकारी राष्ट्रवादी में होंगे शामिल (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

राकांपा यवतमाल में बना रही अपनी पैठ, अजित पवार की मौजूदगी में होगा विभिन्न दलों का भव्य पक्षप्रवेश

Ajit Pawar: उपमुख्यमंत्री अजित पवार 30 अक्टूबर को यवतमाल दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उनकी मौजूदगी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करेंगे।

आंचल लोखंडे

Yavatmal News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नेता एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार गुरुवार, 30 अक्टूबर को यवतमाल दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उनके हस्ते राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करेंगे। यह जानकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष वसंतराव घुईखेडकर ने सोमवार, 27 अक्टूबर को शासकीय विश्रामगृह में आयोजित पत्रकार परिषद में दी।

वसंत घुईखेडकर ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) शाहू, फुले और आंबेडकर की विचारधारा पर आधारित है। इसी विचारधारा को लेकर इस पार्टी की स्थापना हुई है। इसी कारण कई कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इसमें शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है, जिनमें यवतमाल जिला भी अग्रणी है। कार्यकर्ताओं की सभा के बाद औपचारिक प्रवेश समारोह आयोजित किया जाएगा।

राज्य उपाध्यक्ष वसंत घुईखेडकर की जानकारी

राज्य उपाध्यक्ष वसंत घुईखेडकर ने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रवीण देशमुख, जिन्होंने पहले कांग्रेस को अलविदा कहा था, वे भी इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस में पुनः शामिल होंगे। पत्रकार परिषद में विवेक देशमुख, नाना गाडबैले, क्रांती धोटे, योगेश धानोरकर, विराज घुईखेडकर, कैलास राऊत और अबोली देशमुख सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

नुकसान का भी लेंगे जायजा

अजित पवार का यह कार्यक्रम यवतमाल के समता मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम से पहले वे जिले में अतिवृष्टि (अत्यधिक वर्षा) से हुई क्षति का निरीक्षण करेंगे और इस विषय पर जिलाधिकारी के साथ चर्चा भी करेंगे। इसके पश्चात कार्यकर्ता सभा का आयोजन किया जाएगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराज मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल