40 'आपले सरकार सेवा केंद्र' पर होगा आधार पंजीयन (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

40 'आपले सरकार सेवा केंद्र' पर होगा आधार पंजीयन, केंद्रों को दिए जाएंगे लैपटॉप

Aaple Sarkar Seva Kendra: यवतमाल जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। अब जिले के 40 'आपले सरकार सेवा केंद्र' में आधार पंजीयन की प्रक्रिया होगी।

आंचल लोखंडे

Yavatmal News: अपने आधार का पंजीयन करने के लिए रोजाना सैकड़ों नागरिक जिला मुख्यालय में आते हैं। इसके चलते ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही समय भी काफी बर्बाद होता है। इस वजह से कई लोग आधार अपडेट नहीं करवाते हैं। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है।

अब जिले के 40 'आपले सरकार सेवा केंद्र' में आधार पंजीयन की प्रक्रिया होगी। हर राजस्व मंडल से एक गांव का चयन किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में भी इसी प्रणाली से चयन होगा। इसके लिए केंद्र चालक या ऑपरेटर को एनएआईटी आधार परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

50 हजार गारंटी राशि बैंक में जमा करनी होगी

1 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2025 तक जिन केंद्रों का कारोबार सबसे अधिक होगा, उन्हें आधार पंजीयन केंद्र का दर्जा दिया जाएगा। चालकों के लिए नियम अनिवार्य केंद्रों को आधार पंजीयन उपकरण दिए जाने के बाद उन्हें महाआयटी के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही 50 हजार रुपए की राष्ट्रीयकृत बैंक गारंटी भी जमा करनी होगी।

जिन जगहों पर केंद्र दिए जाएंगे

जिले के 40 राजस्व मंडलों में यह सुविधा दी जाएगी। इसमें मेटीखेड़ा, आर्णी, लोनबेहल, अंजनखेड़, घारफल, दारव्हा, घाटंजी, साखरा खुर्द, शिवणी, पारवा, कोठा, सावरगांव, करंजी, पहापल, चालबर्डी, मारेगांव, वनोजा, जलका, कुंभा, वटफली, पुसद, बोरी खु, वरुड़, गौल, खंडाला, धानोरा, झाडगांव, दराटी, वणी, पुनवट, कायर, यवतमाल, सावरगड, मोहा, कोलंबी, काप्रा, अर्जुना, मुकुटबन, माथार्जुन का समावेश हैं।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज