येलाबारा झरने में डूबे दो युवक 
यवतमाल

यवतमाल के येलाबारा झरने में 2 युवक डूबे, 1 का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

यवतमाल तहसील के येलाबारा झरने में तैरने गए दो युवकों के डूबने की घटना रविवार को दोपहर करीब दो बजे सामने आई। इसमें एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे डूबे हुए युवक की  में गहनता से तलाश की जा रही है। पुलिस प्रशासन व रेस्क्यू टीम का दस्ता कडी मेहनत कर रहा है।

शुभम सोनडवले

यवतमाल. यवतमाल तहसील के येलाबारा झरने में तैरने गए दो युवकों के डूबने की घटना रविवार को दोपहर करीब दो बजे सामने आई। इसमें एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे डूबे हुए युवक की  में गहनता से तलाश की जा रही है। पुलिस प्रशासन व रेस्क्यू टीम का दस्ता कडी मेहनत कर रहा है। घाटंजी निवासी देवराज संतोष गेडाम (22)  ऐसा मृतक का नाम है, वहीं सचिन विट्ठल प्रधान नामक युवक की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, देवराव व सचिन का घाटंजी में चाय की दुकान चलाते हैं।  इस की चाय दुकान पुलिस थाना परिसर में है तो दूसरे की दुकान बस स्थानक परिसर में है। रविवार को अवकाश होने की वजह से घूमने के लिए यवतमाल तहसील के येलाबारा झरने पर गए थे।  झरने को देखते-देखते उन्हें पानी में तैरने का मन हुआ और झरने के पास चले गये। इसी दौरान पानी का अंदाजा नहीं होने के कारण दोनों पानी में डूब गये। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन व आपत्ती विभाग के बचाव दल घटनास्थल पर दाखिल हुए। कडी परिश्रम के बाद देवराज का शव शाम 4.30  बजे के आसपास मिला, लेकिन सचिव का शव अब तक नहीं मिला है। पुलिस प्रशासन व बचाव दल कड़ी मेहनत कर रहे है।

पिछले रविवार को यवतमाल के पास कापरा के झरने में डूबने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई थी। इस रविवार को येलाबारा में एक झरने में दो युवक डूब गए, इस वजह से झरने एवं पर्यटन स्थलों के पास  सुरक्षा का अभाव दिखाई देता है। येलाबारा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर पानी में प्रवेश नहीं करने का बोर्ड लगा दिया है। लेकिन इसे नजरअंदाज कर कई लोग खाई में गिर जाते हैं और अपनी जान गंवा देते हैं।

झरने में सुरक्षा इंतजाम जरूरी

येलाबारा झरना यवतमाल से थोड़ी दूरी पर है, इसलिए श्रावण के महीने में या छुट्टियों के दौरान इस जगह पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां युवक-युवतियां मौज-मस्ती के लिए आते हैं। कभी-कभी युवाओं के उत्पात और मोज मस्ती के दौरान उनकी जान भी चली जाती है। इस वजह से इस पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने की मांग परिसर के नागरिकों की ओर से की जा  रही है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान