नवी मुंबई: बेलापुर विभाग (Belapur Division) के तहत आने वाले गणपतशेठ तांडेल मैदान के कोने में मिट्टी के ढेर दिखाई देने पर नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर (Navi Mumbai Municipal Commissioner) ने संबंधित अधिकारियों को मलबा डालने के रोकने के लिए डेब्रिज उड़न दस्ते को सक्रिय बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मलबा को लेकर सतर्क रहना बहुत जरूरी है क्योंकि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खुले स्थानों या खुले भूखंडों पर मलबा डाला जा रहा है। कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट संकेत दिया कि अगर भविष्य में इस तरह से मलबा डाला जाता है और उसके ढेर दिखाई देते हैं तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही इस मामले में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि महानगरपालिका कमिश्नर राजेश नार्वेकर (Commissioner Rajesh Narvekar) ने स्वच्छता से संबंधित कार्यों वास्तविक निरीक्षण करने के लिए दौरों की शुरुआत की है, जिसके बारे में नवी मुंबई के नागरिकों से उन्हें फीडबैक मिल रहा है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान क्षेत्रीय स्तर पर स्वच्छता की सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर नार्वेकर ने अतिरिक्त आयुक्त सुजाता ढोले और ठोस कचरा प्रबंधन विभाग की उपायुक्त डॉ. बाबा साहेब राजले के साथ बेलापुर विभाग में स्वच्छता कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और विभिन्न स्थानों पर रुक कर स्वच्छता के मूलभूत सुझाव दिए। इसी दौरान उन्हें गणपतशेठ तांडेल मैदान के पास मलबे का ढ़ेर नजर आया। जिसे लेकर उन्होंने अधिकारियों से अपनी नाराजगी व्यक्त की।
कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिया कि नवी मुंबई में कुछ स्थानों पर सुबह की सैर-सपाटे के लिए आने वाले नागरिकों की संख्या अधिक है। जिसे ध्यान में रखते हुए ऐसी सड़कों की सफाई जल्द से जल्द शुरू की जानी चाहिए और लोगों के आने से पहले इसे पूरा किया जाना चाहिए। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिया कि हरे कचरे को उठाने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के लिए कुछ दिनों के लिए उस विशिष्ट कार्य को करने के लिए टीमों को नियुक्त किया जाए, क्योंकि पत्तियों और छोटी शाखाओं के हरे कचरे की मात्रा सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर गिर रही है। यह वर्तमान में पेड़ों से पत्तियों के गिरने का समय है।
कमिश्नर ने दिवालेगांव स्थित मछली बाजार के साथ-साथ उसमें लगे फिश फीड प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के बाद महानगरपालिका कमिश्नर ने इसका दायरा बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। साथ ही उन्होंने उक्त क्षेत्र में अन्य नागरिक सुविधाओं के कार्य जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कहा। महानगरपालिका कमिश्नर ने कार्यकारी अभियंता अरविंद शिंदे को निर्देश दिए कि नई बाजार के बाहर मछली विक्रेताओं के लिए बाजार बनाने की चल रही प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस दौरान कमिश्नर ने दिवालेगांव जेट्टी और उस क्षेत्र के शौचालयों का भी निरीक्षण किया और क्षेत्र की साफ-सफाई और रखरखाव को बेहतर तरीके से बनाए रखने के निर्देश दिए।