सिंचाई परियोजना (सोर्सः सोशल मीडिया)
वाशिम

दमदार बारिश से वाशिम के जलाशय लबालब भरें, 77 परियोजनाओं में 21.86% जलभंडार

Washim Water Level: वाशिम जिले में हुई दमदार बारिश के बाद 77 मध्यम और लघु सिंचाई परियोजनाओं में 64.57 दलघमी उपयोगी जलभंडार दर्ज किया गया है।

आंचल लोखंडे

Washim Water Reservoir: गत सप्ताह में जिले में हुए दमदार बारिश से नदी नालो के प्रवाह में वृध्दि होकर जिले के जलस्त्रोतो में जलसंग्रहन में वृध्दि हुई है। वाशिम जलसिंचाई विभाग के 1 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे तक के प्राप्त रिपोर्ट नुसार लघुसिंचाई विभाग के अंर्तगत रहनेवाले दो मध्यम व 75 लघु जलप्रकल्प मिलाकर कुल 77 जलप्रकल्पों में 64.5774 द ल घ मी उपयुक्त जलभंडार उपलब्ध हुआ है, कुल प्रकल्पीय संकलित भंडारन की तुलना में यह प्रमाण 21.86 प्र. श. हो गया है।

जिले में दो मध्यम जलप्रकल्प की कुल संकल्पित क्षमता 28.89 द ल घ मी होकर इन में अभी 5.53 द ल घ मी याने 19.14 प्र. श. उपयुक्त जलभडार हुआ है। वाशिम शहर को जलापूर्ति करनेवाले एकबुर्जी मध्यम जलप्रकल्प में 2.58 द ल घ मी याने 21.55 प्र. श. तो मालेगांव तालुका के सोनल मध्यम जलप्रकल्प में 2.95 द ल घ मी याने 17.43 प्र. श. जलसंग्रग्हन दर्ज किया गया है।

वाशिम में बारिश का सकारात्मक असर

लघु सिंचाई विभाग के 75 लघु जलप्रकल्प की एकत्रित कुल संकल्पित क्षमता 266.561 द ल घ मी होकर अभी इन में 59.0474 द ल घ मी याने 22.15 प्र.श. उपयुक्त जलसंग्रहन हुआ है. कुछ प्रकल्पो में राहत पूर्ण स्थिति नजर आने पर भी अनेक जलप्रकल्पों में अत्यल्प अथवा शून्य जलभंडार है. जिले के जलप्रकल्पों में बढनेवाला यह जलसंग्रहन किसानो के लिए कुछ राहत पहुंचाने हो सकता है.

खरीफ सीजन के फसलो को अभी इस बारिश का सहारा मिल रहा है लेकिन रबी सीजन के लिए पर्याप्त जलसंग्रहन होने के लिए और अच्छे बारिश की आवश्यकता है। आनेवाले कुछ सप्ताह के संभावित जोरदार बारिश पर जिले के सिंचाई के साथ ही पिने के पानी का नियोजन बड़े प्रमाण में निर्भर रहनेवाला है।

इन प्रकल्पों में राहतपूर्ण जलसंग्रहन

जिले में जिन जलप्रकल्पो में कुछ राहत पूर्ण जलसंग्रहन हुआ है इन में मालेगांव तालुका के पांगरबंदी प्रकल्प में 71.82 प्र. श., मानोरा तालुका के रोहणा जलप्रकल्प में 70.97 प्र. श., गिरोली जलप्रकल्प में 56.98 प्र. श., उमरी जलप्रकल्प में 56.52 प्र. श., और भिलडोंगर जलप्रकल्प में 53.97 प्र. श. जलसंग्रहन हुआ है। वाशिम तालुका के जयपुर प्रकल्प में 55.76 प्र. श., तो वारा जहागीर प्रकल्प में 51.04 प्र. श. जलसंग्रहन हुआ है। दरमियान जिले के अनेक जलप्रकल्पों को अभी भी जोरदार बारिश की प्रतीक्षा कायम है।

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO