वाशिम के पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के बीच हाथापाई का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वाशिम

वाशिम में पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! ग्राहकों के बीच डिब्बे से जमकर हुई मारपीट, देखें वायरल Video

Washim Petrol Pump Fight: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह के बाद पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। अकोला नाका पर तेल के लिए ग्राहकों के बीच हिंसक झड़प भी हुई।

आकाश मसने

Washim Petrol Pump Fight Viral Video: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत की आशंका ने लाेगों में भय और अफवाह का माहौल पैदा कर दिया है। पिछले तीन दिनों से जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों और कैन लेकर आए लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग बड़ी मात्रा में पेट्राेल-डीजल खरीदकर कैन, ड्रम और अन्य कंटेनरों में भरकर रख रहे हैं। इस बीच रविवार को वाशिम के अकोला नाका स्थित छाबड़ा पेट्रोल पंप पर लाइन में नंबर को लेकर ग्राहकों में बहस शुरू हुई। देखते ही देखते यह बहस हिंसक झड़प में बदल गई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पेट्रोल पंप बना अखाड़ा

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को वाशिम के अकोला नाका स्थित छाबड़ा पेट्रोल पंप पर अचानक पेट्रोल-डीजल भरने के लिए वाहनों की भीड़ लग गई। इसी दौरान कुछ ग्राहक कैन, ड्रम और अन्य कंटेनरों में ईंधन भरवाने लगे। इस दौरान कुछ लोगों में बहस हो गई और देखते ही देखते पेट्रोल पंप अखाड़ा बन गया। लोगों के बीच डिब्बे से जमकर मारपीट हुई। ग्राहकों ने डीजल के डिब्बों से एक-दूसरे पर हमला किया, जिससे कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या बोले पेट्रोल पंप संचालक?

पंप संचालक जितेंद्र चोपड़ा छावड़ा के अनुसार, करीब 400-500 लोग पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पहुंच गए और लंबी लाइन लग गई। इसी दौरान नंबर को लेकर लोगों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। लोगों ने डिब्बों और लकड़ियों से एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर वाशिम पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल शांत कराया।

परिवहन व्यवस्था पर असर

ऐसी घटनाओं से पंप संचालकों में भी घबराहट का माहौल है और सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ने से शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर भी असर पड़ा है। गाड़ियों की लंबी कतारों के कारण कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ। कुछ पंपों पर पेट्रोल या डीजल उपलब्ध नहीं के बोर्ड लगाए गए हैं।

वाशिम जिले में ईंधन की खपत अधिक

वाशिम जिले के छह तहसीलों में 100 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। सामान्य दिनों में यहां प्रतिदिन 4 से 5 लाख लीटर ईंधन की बिक्री होती है, लेकिन हाल के दिनों में कमी की आशंका से नागरिकों ने ईंधन की अधिक मात्रा में खरीदारी शुरू कर दी है, जिससे बिक्री दोगुनी हो गई है।

कैन और ड्रम में पेट्रोल और डीजल की बिक्री से हादसे का खतरा

ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण पेट्रोल और डीजल की बड़ी मात्रा में कैन और ड्रम में बिक्री से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया तो गंभीर हादसे हो सकते हैं।

लोगों ने प्रशासन से की ये मांग

नागरिकों ने प्रशासन से तुरंत दखल देने की मांग की है। अफवाह और भय के माहौल को देखते हुए लोग चाहते हैं कि ईंधन की आपूर्ति सामान्य की जाए और पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। इस तरह वाशिम जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी ने नागरिकों को परेशान कर दिया है। पंपों पर लंबी कतारें, विवाद और हाथापाई की घटनाएं स्थिति की गंभीरता को दर्शा रही हैं। प्रशासन को तत्काल कदम उठाकर आपूर्ति और सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी ताकि नागरिकों में फैली अफवाह और भय को दूर किया जा सके।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी