वाशिम महा वॉकथॉन  (सोर्सः सोशल मीडिया)
वाशिम

वाशिम में महा वॉकथॉन- वॉक फॉर वॉटर को जोरदार प्रतिसाद, 6 हजार लोगों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

Washim Water Conservation: सुधाकरराव नाईक जयंती पर वाशिम में ‘महा वॉकथॉन- वॉक फॉर वॉटर’ का आयोजन हुआ। करीब 6 हजार लोगों ने जल संरक्षण और पानी बचाने का संकल्प लिया।

आंचल लोखंडे

Washim Maha Walkathon: पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत सुधाकरराव नाईक की जयंती पर 21 अगस्त को जल संरक्षण दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है, इस दिन के मौके पर आयोजित ‘महा वॉकथॉन – वॉक फॉर वॉटर’ को वाशिम शहर में उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। इस के लिए करीब 6 हज़ार लोगों ने रजिस्टर किया। महा वॉकथॉन की शुरुआत विधायक बाबूसिंह महाराज राठौड़, जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर समेत विशेष मान्यवर लोगों ने हरी झंडी दिखाकर की।

इस अवसर पर विधायक बाबूसिंग महाराज राठोड, जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्पित चौहान, उपवनसंरक्षक माधवराज, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरण कोवे, शिक्षणाधिकारी मंगला धुपे, जिला जलसंधारण अधिकारी श्याम फेरवाणी, लघु सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता रजत बिजवे, जिला क्रीडा अधिकारी सचिन चव्हाण, मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी के साथ सहायक अभियंता अपूर्वा नानोटकर प्रमुखता उपस्थित थे।

नागरिकों ने लिया पानी बचाने का संकल्प

यह पहल दिवंगत सुधाकरराव नाईक के सूखे से निपटने और पानी बचाने के जरिए पानी का शाश्वत नियोजन करने के लिए दिवंगत सुधाकरराव नाईक ने दिए योगदान का स्मरण करके जलसंवर्धन का संदेश लोगो तक पंहुचाने के उद्देश्य से इस उपक्रम का आयोजन किया गया। महा वॉकथॉन के दौरान,एन सी सी छात्रो ने एक आकर्षक रोड शो पेश करके पानी बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल हुए मान्यवर लोगों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियो और नागरिकों ने पानी बचाने का संकल्प लिया, ‘पानी बचाओ, पानी बचाओ, पानी से भरपूर महाराष्ट्र बनाओ’ संदेश का इस्तेमाल करके पानी बचाने के काम में लोगों की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया गया। महा वॉकथॉन में शामिल नागरिकों में से 25 विजेताओं की ईश्वरचिठ्ठीद्वारा चयन किया गया। इससे शामिल नागरिकों में उत्साह का माहौल बन गया।

मिट्टी और जलसंवर्धन रील्स बनाने की स्पर्धा 31 अगस्त तक बढ़ायी

जलसंवर्धन के हफ़्ते के मौके पर मिट्टी और जलसंवर्धन पर होने वाले रील्स स्र्पर्धा के लिए प्रवेश की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। इस स्पर्धा में बड़ी संख्या में हिस्सा लें और समाज तक मिट्टी और जलसंवर्धन का संदेश अच्छे से पहुंचाने का आवाहन किया गया है। महा वॉकेथॉन में विविध सरकारी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, शालेय विद्यार्थी, उच्च व तंत्र शिक्षण विभाग के विद्यार्थी, राष्ट्रीय छात्रसेना, राष्ट्रीय सेवा योजना, माय भारत, नेहरू युवा केंद्र, होमगार्ड, विविध क्रीडा संस्था, व्यायामशाला और स्वयंसेवी संस्थांओं ने बडी संख्या में हिस्सा दर्ज किया। महा वॉकेथॉन की सफलता के लिए जलसंधारण विभाग के अधिकारी व कर्मचारियो ने पहल की। सभी की उपस्थिति से व्यापक स्तरो पर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

PM तारिक रहमान के भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस, राष्ट्रपति भवन ने ‘चेंज ऑफ गार्ड’ रद्द करने का फैसला लिया वापस

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

NHAI Recruitment 2026: मैनेजर और DGM के 60 पदों पर बंपर भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता, सैलरी

दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबे लोग, एक की मौत