देवेंद्र फडणवीस वाशिम दौरा (सोर्सः सोशल मीडिया)
वाशिम

वाशिम के खेतों में पहुंचे मुख्यमंत्री फडणवीस, सोयाबीन-तुअर नुकसान का किया निरीक्षण

Devendra Fadnavis Washim Visit:वाशिम में सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने म्हसला, मोहगव्हाण और जऊलका में फसल-पानी की स्थिति का जायजा लिया।

आंचल लोखंडे

Washim Drought-Like Situation: राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरवार को वाशिम जिले के म्हासला तालुका कारंजा, मोहगवन तालुका, मंगरुलपीर और जऊलका तालुका, मालेगांव में किसानों के खेतों का दौरा किया और सूखे जैसे हालात को देखते हुए फसल और पानी की स्थिति का जायजा लिया।

किसानों को मुआवजे की घोषणा दोहराते हुए, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरवार को सुबह सूखा सदृष्य परिस्थिति की पृष्ठभूमि पर पश्चिम विदर्भ में फसल पानी की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गुरवार सुबह अमरावती पहुंचे।

विविध किसानों से की बात

वे कार से वाशिम जिले के म्हसला में किसान देविदास काले के खेत में जाकर नुकसानग्रस्त सोयाबीन व तुअर फसल का मुआयना किया व किसानो से बात की। उन्होने मंगरुलपीर के मोहागवन के किसान भगरे और अब्दुल नईम शेख रहीम के खेतों में हुए नुकसान का मुआयना किया।

इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की और उनका दर्द जाना उन्होंने कहा कि कम बारिश की वजह से सोयाबीन, अरहर वगैरह फसलों को बहुत नुकसान हुआ है, यह किसानों के लिए बहुत बड़ा संकट है, लेकिन किसानों को निराश नहीं होना चाहिए, सरकार किसानों के साथ है, उन्हें ज्यादा से ज्यादा मदद दी जाएगी।

जारी होगी अधिसूचना

इस बारे में जल्द ही एक अधिसुचना भी जारी की जाएगी। वे मालेगांव में जऊलका के किसान संतोष डंबले के खेत पर गए और सूखे जैसे हालात का मुआयना किया। इस मौके पर किसान संतोष की मां शकुंतला ने भी सूखे के हालात पर अपनी चिंता जताई।

मुआवजा देने की अपनी घोषणा दोहराई

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में फसल और पानी की स्थिति के बारे में डिटेल में जानकारी लेने के बाद प्रभावित किसानों को तुरंत मुआवजा देने की अपनी घोषणा दोहराई। आने वाले दिनों में पीने के पानी की कमी न हो, इसके लिए जरूरी नियोजन किया जाएगा, इसी तरह, चारे की उपलब्धता पर भी ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान सांसद संजय देशमुख, अनूप धोत्रे, विधायक बाबूसिंह महाराज, सई डहाके, अमित झनक, श्याम खोड़े, रणधीर सावरकर, भावना गवली, जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर, सीईओ अर्पित चव्हाण उपस्थित थे।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव