Nashik News: फिरौती केस की जांच के दौरान प्रेग्नेंट मिली नाबालिग, जलगांव का युवक गिरफ्तार

Malegaon POCSO Case: आजाद नगर पुलिस द्वारा फिरौती मामले की जांच के दौरान 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में नाबालिग के गर्भवती मिली।
malegaon crime minor rape case accused muzaffar qureshi arrested pocso act
मालेगांव पुलिस फिरौती मामला (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Malegaon Crime News: मालेगांव के आजाद नगर पुलिस थाने में दर्ज फिरौती वसूली, जबरन वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी के मामले की जांच के दौरान 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में मालेगांव शहर पुलिस ने जलगांव निवासी 24 वर्षीय युवक मुजफ्फर अली अजगर अली उर्फ मुजफ्फर कुरेशी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले फिरौती के मामले में नाबालिग लड़की को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस दौरान उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई। जांच के दौरान उसके करीब पांच सप्ताह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद नाबालिग ने जलगांव निवासी मुजफ्फर कुरेशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

malegaon crime minor rape case accused muzaffar qureshi arrested pocso act
नासिक के सातपुर में दूषित पानी पर भड़के जनप्रतिनिधि, बोले- समस्या नहीं सुलझी तो अधिकारियों को नहलाएंगे

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

शिकायत के अनुसार, घटना 7 अगस्त की रात करीब 1 बजे से सुबह 4 बजे के बीच मालेगांव के नागछाप झोपड़पट्टी क्षेत्र में हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी नाबालिग लड़की को एक खाली पड़ी इमारत के कमरे में ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस दस्तावेजों के अनुसार, नाबालिग का बयान महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दर्ज किया गया। इसके आधार पर मालेगांव शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम, 2012 की धाराओं 4(2), 6, 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है।

मालेगांव पुलिस ने जलगांव से आरोपी को दबोचा

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुजफ्फर कुरेशी को 21 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5:15 बजे गिरफ्तार किया गया। मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। गौरतलब है कि नाबालिग लड़की और उसके कुछ साथियों के खिलाफ इससे पहले आजाद नगर पुलिस थाने में फिरौती वसूली, जबरन वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले की जांच के दौरान कराई गई चिकित्सकीय जांच में नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद यह नया मामला दर्ज किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com