वाशिम स्वतंत्रता दिवस (सोर्सः सोशल मीडिया)
वाशिम

स्वतंत्रता दिवस पर वाशिम में विकास का संकल्प, किसानों से लेकर सिंचाई तक पालकमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

Washim Independence Day: वाशिम में स्वतंत्रता दिवस समारोह में पालकमंत्री दत्तात्रय भरणे ने जिले के विकास की जानकारी दी। 54,102 किसान कर्जमाफी योजना में पात्र हैं।

आंचल लोखंडे

Washim Development Schemes: केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से देश और राज्य समग्र एवं सर्वसमावेशी विकास की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसा प्रतिपादन राज्य के कृषि मंत्री तथा वाशिम जिले के पालक मंत्री दत्तात्रय भरणे ने किया। वे देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य सरकारी समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर पालकमंत्री दत्तात्रय भरणे ने राष्ट्रध्वज फहराया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर, जिला पुलिस अधीक्षक निकेश खाटमोड़े, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्पित चौहान, अतिरिक्त जिलाधिकारी ब्रिजेश पाटिल, निवासी उपजिलाधिकारी विश्वनाथ घुगे, उपविभागीय अधिकारी वैशाली देवकर सहित अधिकारी उपस्थित थे। पालक मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के ज्ञात-अज्ञात सेनानियों को आदरांजलि अर्पित करते हुए त्याग, साहस, देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की परंपरा आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

54,102 किसान कर्जमाफी योजना में पात्र

पालकमंत्री ने बताया कि जिले के 54 हजार 102 पात्र किसान पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना में शामिल हैं और आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया तेजी से जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। कृषि यांत्रिकीकरण के तहत करीब 2,500 किसानों को 18 करोड़ रु. का अनुदान दिया गया है। ‘प्रति बूंद अधिक फसल’ योजना के तहत 2,006 किसानों को 6 करोड़ रु. का सूक्ष्म सिंचाई अनुदान मिला है। नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना के तहत 189 गांवों में कार्य शुरू है और 14 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है।

उत्कृष्ट कार्य करने वा

इस अवसर पर शहीद सैनिकों की पत्नियां शांताबाई सरकटे, पर्वताबाई लहाने, मीराबाई नागुलकर एवं साधना खेडकर तथा आणीबाणीधारक शंकर कोकास, सुरेश माहुले, दिलीप टिकले, मदन येवले और डा। वसंतराव गायकवाड का पालकमंत्री के हाथों सम्मान किया गया। महास्ट्राईड परियोजना के तहत जिला विकास प्रारुप प्रभावी ढंग से लागू करने में वाशिम जिले ने राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर की पहल से जिले को 16 करोड़ रु। का प्रोत्साहन निधि मिला। इस कार्य के लिए जिला नियोजन अधिकारी वर्षा भाकरे, महास्ट्राईड के अनंता मुद्गले तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शाहू भगत एवं नायब तहसीलदार अर्चना घोलवे ने किया।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल